Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में कमल, घंटी, कलश जैसे निशान! रिपोर्ट में हुए कई खुलासे
AajTak
Gyanvapi Masjid: हिंदू पक्ष का सबसे बड़ा दावा मस्जिद की पश्चिमी दीवार को लेकर हैं, दावा यही है कि अगर ज्ञानवापी मस्जिद है तो उसकी पश्चिमी दीवार की बनावट सनातन शैली जैसी क्यों हैं. कोर्ट कमिश्नर विशाल सिंह और पूर्व कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा की सर्वे रिपोर्ट में पश्चिमी दीवार को लेकर कई बड़े फैक्ट कलमबंद किए गए हैं. सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी दीवार पर सनातन धर्म की कलाकृतियां मौजूद हैं, स्वातिक का चिन्ह हैं, त्रिशूल बना हुआ है, हाथी के सूड की आकृति है, कमल का फूल हैं, ये सभी आकृतियां को किसी मस्जिद की दीवार में मौजूद होना सवाल खड़ा करता है, हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि जब मस्जिद बनी तो ऐसे पत्थर चलन में थे. देखें वीडियो.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












