Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी के तहखाने में खजाना मौजूद होने का दावा, महंत ने की जांच की मांग
AajTak
Gyanvapi Masjid: ज्ञानवापी मामले में सोमवार को वाराणसी कोर्ट में सुनवाई होनी है. इस सुनवाई से पहले ही अब एक और दावा सामने आया है. एक बार फिर काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत कुलपति तिवारी ने बड़ा दावा कर दिया है. इस बार उन्होंने कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद के पूर्वी हिस्से में नीचे का हिस्सा जिसे तहखाना कहा जा रहा है वो दरअसल ऐश्वर्य मंडप है और उस ऐश्वर्य मंडप में खजाना भरा पड़ा है. महंत ने उस तहखाने की जांच की मांग की है. इस वीडियो में देखें और क्या बोले महंत कुलपति तिवारी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











