
GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान... पीएम मोदी ने समझाया विकसित भारत का अपना फॉर्मूला
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया टुडे के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरपर्सन अरुण पुरी, वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से खास बातचीत की. इस दौरान पीएम ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने का फॉर्मूला भी बताया. पीएम ने कहा कि GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान देने से ही भारत विकसित बनेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के सौ साल पूरे होने तक अर्थात 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है. इंडिया टुडे के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरपर्सन अरुण पुरी, वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से खास बातचीत में पीएम ने अपने इस संकल्प को पूरा करने का फॉर्मूला भी बताया. पीएम ने कहा कि GYAN पर ध्यान, GYAN को सम्मान देने से ही भारत विकसित बनेगा. अपने फॉर्मूले को डिकोड करते हुए पीएम ने बताया कि यहां GYAN के G का अर्थ है गरीब, Y का अर्थ है युवा, A का अर्थ है अन्नदाता अर्थात किसान और N का अर्थ है नारी अर्थात महिलाएं.
पीएम मोदी ने कहा कि बारीकी से देखें तो आज का जो समय है, उसमें एक ऐतिहासिक समानता है. सौ साल पहले आजादी को लेकर एक उम्मीद थी. 1922 से लेकर 1947 तक के कालखंड में हर कोई स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देना चाहता था. किसी ने खादी कातकर योगदान दिया, तो किसी ने विभिन्न आंदोलनों में भाग लेकर, लोग जैसे भी योगदान दे सकते थे, उन्होंने दिया. अगले 25 वर्ष देश के लिए महत्वपूर्ण हैं. मैं लोगों में आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को विकसित देश बनाने के प्रति उसी तरह की उम्मीद और आशा देखता हूं. यही ऊर्जा मेरी प्रेरणा है. आज भारत में जनसंख्या का लाभ है. इस लाभ को उत्पादकता और आर्थिक विकास में बदला जाना चाहिए.
पीएम मोदी ने कहा कि देश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता हमारे युवाओं के लिए अच्छा स्वास्थ्य और फिटनेस और उन्हें उचित हुनर से लैस करना होगा. कौशल विकास हमारे स्कूलों से ही शुरू होता है, जहां प्रत्येक कक्षा में युवा दिमागों को नए ढंग से सोचने और समस्याओं का हल ढूंढने के लिए तैयार करने की क्षमता होती है. इस प्रकार हम नई शिक्षा प्रणाली के माध्यम से एक ऐसी प्रणाली विकसित कर रहे हैं जो हमारे बच्चों को 21वीं सदी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है, एक ऐसी प्रणाली जो उन्हें बाधाओं को अवसरों में बदलना सिखाती है.
उद्योग और निवेश के मामले में अपना रुख स्पष्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता छोटे और मझोले उद्योग-धंधों को मदद तथा शह देना और उनकी उत्पादकता में सुधार करना है. बड़े पैमाने पर उच्च उत्पादकता और उच्च वेतन वाली नौकरियां पैदा करने के लिए इन उद्यमों में बढ़ोतरी जरूरी है. हम उन्हें आसान शर्तों पर पूंजी, टेक्नोलॉजी तक पहुंच, अधिक अवसर और नियम-कायदों में ढील देने की दिशा में काम कर रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि 2047 तक ‘विकसित देश’ का दर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखने वाले बढ़ते भारत को विविध और नवीन स्रोतों के माध्यम से निवेश के वित्त-पोषण की आवश्यकता होगी. देश के वित्तीय क्षेत्र और पूंजी बाजारों को कौशल, क्षमता और नियामक ढांचे के संदर्भ में तैयार करना है, ताकि वे देश की निवेश जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो सकें, मेरे लिए यह अहम प्राथमिकता है. देश में कारोबारी सहूलियत की जरूरतों के अलावा, हम देश के निर्यात को प्रतिस्पर्धी बनाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे. इससे इनोवेशन और आर्थिक रूप से परिष्कृत उत्पादन को प्रोत्साहन मिलेगा. पीएम ने कहा कि राजकाज में सुधार मेरे दिल के करीब है. प्रदर्शन की जवाबदेही और क्षमता निर्माण कारगर राजकाज के दो स्तंभ हैं जिन्हें हम मजबूत करेंगे.
यह भी पढ़ें - 'सबसे बड़ी मिसाल तो मैं हूं’, मुख्यमंत्री पद पर नए चेहरों की नियुक्ति पर बोले प्रधानमंत्री मोदी - स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उदाहरण से पीएम मोदी ने समझाया अपने काम करने का तरीका - मैं कुछ भी अच्छा लगे इसलिए नहीं करता, बल्कि अच्छा हो, इसलिए करता हूं: PM मोदी - बुनियादी ढांचे के विकास से कैसे पैदा हो रहे हैं रोजगार, पीएम मोदी ने आंकड़े गिनाकर समझाया - ‘रियलिस्टिक है 5 ट्रिलियन इकोनॉमी का टारगेट’, पीएम मोदी ने गुजरात के उदाहरण से समझाया - पीएम मोदी के ही शब्दों में जानिए क्या है 'मोदी की गारंटी' की परिभाषा - पीएम मोदी ने बताया जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति के लिए कैसे जुटी है केंद्र सरकार - क्या बीजेपी सिर्फ हिंदी पट्टी की पार्टी है? पीएम मोदी बोले-ये गलत आकलन, हम देश के हर कोने में - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुने गए इंडिया टुडे के 'न्यूजमेकर ऑफ द ईयर'

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.



