
Gurugram road rage: युवती को कार से खींचा और युवक ने जड़े कई थप्पड़, जानिए पूरा मामला
AajTak
गुरुग्राम में हुई एक रोडरेज की वारदात में युवक ने कार से निकालकर युवती के कई थप्पड़ जड़े. एमडीआई चौक पर जाम लगा था. पीछे एक कार ड्राइवर तेज हॉर्न बजाकर साइड मांगने लगा. ट्रैफिक की वजह से युवती उसे साइड नहीं दे सकी. इस पर उसने अपना आपा खो दिया. जैसे ही जाम खुला आरोपी सामने आकर थप्पड़ मारने लगा.
साइबर सिटी गुरुग्राम से रोडरेज का एक मामला सामने आया है. ओवरटेक न कर पाने पर युवक इतना भड़क गया कि उसने युवती के साथ मारपीट कर डाली. पुलिस का कहना है कि रोडरेज की यह घटना बुधवार सुबह MDI चौक पर हुई. पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओवरटेक कर उसकी कार के सामने आकर खड़ा हो गया. फिर उसे कार ने नीचे उतारा और थप्पड़ मारने लगा.
पीड़ित युवती HSBC में काम करती है और दफ्तर के किसी काम से ओल्ड गुरुग्राम आई थी. एमडीआई चौक पर काफी जाम लगा था. पीछे एक कार ड्राइवर तेज हॉर्न बजाकर साइड मांगने लगा. ट्रैफिक की वजह से वह उसे साइड नहीं दे सकी. इसकी वजह से युवक ने अपना आपा खो दिया.
कार से बाहर निकालकर मारे थप्पड़
कुछ देर बाद जाम खुला, तो HR 98A 4149 में सवार युवक उसकी कार के सामने आ गया. वह जोर-जोर से बोनट पीटने लगा. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी आदित्य वर्मा ने उसे कार से खींचकर बाहर निकाला और एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. तुरंत ही लड़की ने इसकी सूचना अपने पिता को दी.
आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है, उसके चेहरे और नाक के हिस्से में चोट आई है. पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ धारा 323, 506, 509 के तहत मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






