
Gunjan Pant ने खोला भोजपुरी इंडस्ट्रीज का राज, बात जानकर हैरान नहीं, परेशान होंगे
AajTak
गुंजन पंत का कहना है कि फैंस थिएटर में एक्टर और एक्ट्रेस दोनों को देखने के लिये आते हैं. मेल एक्टर की तरह फीमेल एक्ट्रेस भी प्रमोशन पर काफी मेहनत करती हैं. काम के मामले में एक्ट्रेस किसी भी तरह से मेल एक्टर्स से कम नहीं हैं. पर भी यहां एक्ट्रेस की वो वैल्यू नहीं है, जो मेल एक्टर की है.
हर इंडस्ट्री के कई डर्टी सीक्रेट्स होते हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि कई बार लोग इन सीक्रेट्स को बाहर ला देते हैं. कई बार चुप रह कर उन राज को खुद में दफन कर लेते हैं. कुछ ऐसे ही राज भोजपुरी सिनेमा के भी हैं. भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस गुंजन पंत ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर बहुत सी बातें कही हैं. गुंजन पंत ने भोजपुरी सिनेमा को लेकर जो कहा उसमें हैरान होने जैसा कुछ नहीं है. बस हां थोड़ा बहुत परेशान जरूर होंगे.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












