
Gujarat Weather: गुजरात में आसमान से बरस रही 'आग', अहमदाबाद में हीटवेव ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड
AajTak
Weather Update: पहली बार मार्च के महीने में अहमदाबाद का पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं, सुरेन्द्रनगर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग गुजरात के डायरेक्टर मनोरमा मोहंती के मुताबिक़ गुजरात में अगले कुछ दिनों गर्मी के चलते पारे में बढ़ोतरी हो सकती हैं. साथ ही हीट वेव होने की वजह से लू का प्रकोप जारी रहेगा.
Gujarat Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में पारा तेजी से बढ़ रहा है और गर्मी का असर बढ़ने लगा है. गुजरात में आम तौर पर अप्रैल में गर्मी की शुरुआत होती है. लेकिन इस साल मध्यमार्च से ही गर्मी दस्तक दे चुकी है. सीजन शुरू होने से पहले ही गुजरात में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अहमदाबाद में लू और हीटवेव ने पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और पारा लगातार बढ़ रहा है. गुजरात के 10 शहरों में पारा अभी से 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
अपने शहर के मौसम का जानिए ताजा हाल
20 साल में पहली बार मार्च के महीने में अहमदाबाद का पारा 41.5 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सुरेन्द्रनगर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग गुजरात के डिरेक्टर मनोरमा मोहंती के मुताबिक़ गुजरात में अगले कुछ दिनों गर्मी के चलते पारे में बढ़ोतरी हो सकती हैं. साथ ही हीट वेव होने की वजह से लू का प्रकोप जारी रहेगा. अहमदाबाद में आम तौर पर 25 मार्च के बाद पारा 40 डिग्री को पार जाता है. लेकिन इस बार अभी से गर्मी का पारा 41.5 डिग्री छू चुका है.
मोहंती ने कहा कि गुजरात में लू की चेतावनी जारी की गई है. सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में अगले 24 घंटे और उत्तर गुजरात में अगले 48 घंटों तक लू चलने की संभावना है. इसके 2 दिनों के बाद हीटवेव कम हो जाएगी लेकिन तापमान उच्च बना रहेगा.
वहीं देश के ज़्यादातर हिस्सों में होली पर तापमान बढ़ने की संभावना है. इसके अलावा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में आज लू चलने के आसार जताए जा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा. आसमान से तेज धूप खिली रहेगी.
ये भी पढ़ें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











