
Gujarat 10th Board Result: ऑटो ड्राइवर के बेटे ने किया टॉप, मिले 99.95 पर्सेंटाइल नंबर
AajTak
Gujarat 10th Board Result Topper Jaimin: गुजरात 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इस बार ऑटो ड्राइवर के बेटे जैमिनी ने पहला स्थान हासिल किया है.
गुजरात बोर्ड दसवीं का रिजल्ट (Gujarat 10th Board Result 2025) जारी हो गया है और इस बार 83.08 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है. बोर्ड ने गुरुवार सुबह 8 बजे परीक्षा के नतीजे जारी किए थे. गुजरात बोर्ड दसवीं की परीक्षा 7,46,892 विद्यार्थियों ने दी थी, जिनमें से 6,20,532 विद्यार्थी पास हुए. इस साल के दसवीं बोर्ड के परिणाम की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 0.52 प्रतिशत परिणाम अधिक रहा. वहीं, इस साल अहमदाबाद के ऑटोचालक के बेटे जैमिन ने पहला स्थान किया है.
ऑटोचालक अल्पेश कायस्थ के बेटे जैमिन ने 600 में से 586 अंक हासिल करके 99.95 परसेंटाइल और 97.67 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है. जैमिन ने साइंस और संस्कृत में पूरे 100 अंक हासिल किए हैं. प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के बाद जैमिन ने कहा, 'दसवीं बोर्ड के लिए पूरे साल मेहनत की थी, उसका ये परिणाम है. रोजाना 7 घंटे की पढ़ाई करने के साथ पेपर लिखने की प्रैक्टिस किया करता था. अब आगे कॉमर्स की पढ़ाई करके भविष्य में सीए बनकर माता पिता का सपना पूरा करना है.'
'20 साल से ऑटो चला रहा'
जैमिन ने कहा, 'पिता ऑटोचालक हैं और परिवार का पालन पोषण करते हैं. पिता के संघर्ष को रोज देखता हूं और परिस्थितियों से वाकिफ़ हूं, जिसकी वजह से मेहनत करने की और अच्छे परिणाम हासिल करने की प्रेरणा मिलती है.'
जैमिन के पिता अल्पेश ने कहा, 'बेटे का परिणाम देखकर लग रहा है कि जीवन सफल हुआ है. जैमिन आगे अब कॉमर्स लेगा और उसे जो पसंद हो उसके मुताबिक मेहनत करेंगे. 20 साल से ऑटो चलाकर दो बेटों को पढ़ा रहा हूं, रेंट पर मकान है लेकिन पहले के बाद अब दूसरे बेटे के परिणाम से खुश हूं, मेहनत रंग ला रही है.'

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











