
GST में मोदी करेंगे बड़ा सुधार, क्या कुंद होगी विपक्ष के 'गब्बर सिंह टैक्स' की धार!
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 79वीं वर्षगाठ पर लाल किले से झंडा फहराते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश देते हुए दो बड़े ऐलान किए. जीएसटी में बड़ा बदलाव करने का और दूसरे युवाओं को रोजगार देने की दिशा में. इन्हीं दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रही है.
देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया. इस दौरान पीएम मोदी ने आठ साल के बाद जीएसटी में रिफॉर्म करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस दिवाली देश के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. यह दिवाली आपके लिए डबल दिवाली होगी, क्योंकि हम 'नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म' ला रहे हैं, जिससे जीएसटी काफी कम हो जाएगा.
मोदी सरकार ने एक जुलाई, 2017 को देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) को लागू किया था. इसके बाद से विपक्ष जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार को कठघरे में खड़ी करती रही. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताकर बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. राहुल गांधी ने पिछले महीने ही कहा था कि जीएसटी कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने का माध्यम है. उन्होंने मोदी सरकार पर करारे हमले बोले थे.
राहुल ने कहा था कि आठ सालों में मोदी सरकार के जीएसटी ने भारत के सबसे बड़े रोजगार सृजनकर्ता एमएसएमई को पूरी तरह से कुचलकर रख दिया है. उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार का जीएसटी कोई टैक्स में रिफॉर्म नहीं है बल्कि यह आर्थिक अन्याय और कॉर्पोरेट भाई-भतीजावाद का एक क्रूर साधन है. इस तरह जीएसटी को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधकर व्यापारियों को साधने का दांव चल रहे थे, लेकिन पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जीएसटी में रिफॉर्म करने का ऐलान कर 'विपक्ष' की गब्बर सिंह जैसी हवा निकालने का दांव चला.
जीएसटी में रिफॉर्म का ऐलान
पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली देश के लोगों को बड़ा तोहफा मिलने वाला है. पिछले आठ वर्षों में हमने जीएसटी में बड़े सुधार किए हैं, हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं. इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम हो जाएगा. उन्होंने कहा कि आठ साल के बाद समय की मांग है कि हम इसे रिव्यू करें. हमने हाई पावर कमेटी बनाकर रिव्यू करने के साथ-साथ राज्यों से काफी विचार-विमर्श किया. अब हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म से सामान्य मानवीय जरूरतों के टैक्स भारी मात्रा में कम कर दिए जाएंगे. रोजमर्रा की चीजें बहुत सस्ती हो जाएंगी. इससे बहुत बड़ी सुविधा होगी. हमारे एमएसएमई और लघु उद्यमी को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा. इससे देश की अर्थव्यवस्था को एक नया बल मिलेगा. इस तरह साफ है कि पीएम मोदी जीएसटी में बदलाव करके देश के व्यापारियों को साधने के साथ-साथ विपक्ष के द्वारा सेट किए जा रहे नैरेटिव को काउंटर करने की स्ट्रेटेजी मानी जा रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






