
GST छूट के बाद Toyota का धमाका! 3.49 लाख रुपये सस्ती हुई Fortuner, देखें Innova पर कितनी होगी बचत
AajTak
GST Cut on Toyota Cars: टोयोटा ने अपने प्रीमियम और लग्ज़री कारों जैसे Fortuner और Vellfire तक की कीमतों में भारी कटौती की है. कारों की कीमतों में की गई ये छूट आगामी 22 सितंबर से देश भर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर उपलब्ध होगी.
GST Benefits on Toyota Cars: टाटा और महिंद्रा के बाद अब टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भी, हाल ही में जीएसटी दरों में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुँचाने का ऐलान किया है. कंपनी ने अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर भारी-भरकम कीमतों में कटौती की है. यह कदम त्योहार सीजन से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलने वाली है.
अब ग्राहक Toyota Fortuner से लेकर मशहूर एमपीवी Innova Crysta तक की खरीद पर पूरे 3.49 लाख रुपये तक की कटौती का लाभ उठा सकते हैं. जो वाहनों के वेरिएंट पर निर्भर करेगा. टोयोटा ने अपने बयान में कहा कि, गाड़ियों की कीमत में ये कटौती आगामी 22 सितंबर 2025 से लागू होगी. तो आइये देखें कौन सी कारें कितनी सस्ती हुई हैं.
टोयोटा के फ्लैगशिप एसयूवी Fortuner की कीमत में सबसे बड़ी कटौती की गई है, जो अब 3.49 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है. इसके अलावा Legender पर 3.34 लाख रुपये, पिक-अप स्टाइल एसयूवी Hilux पर 2.52 लाख रुपये, लग्ज़री एमपीवी Vellfire पर 2.78 लाख रुपये और लग्ज़री सेडान कार Camry पर पूरे 1.01 लाख तक की राहत दी गई है.
कंपनी ने अपने मिड-सेगमेंट मॉडल्स की कीमतों में भी तगड़ी कटौती का ऐलान किया है. टोयोटा की लोकप्रिय MPV और SUV रेंज जैसे Innova Crysta (1.80 लाख रुपये तक), Innova Hycross पर (1.15 लाख रुपये तक) और कॉम्पैक्ट एसयूवी Taisor की कीमत में 1.11 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.
टोयोटा की भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार बलेनो पर रिबैज़्ड वर्जन कही जाने वाली प्रीमियम हैचबैक Toyota Glanza के दाम 85,300 रुपये तक कम कर दिए गए हैं. इसके अलावा मारुति अर्टिगा पर बेस्ड एमपीवी Rumion की कीमत में 48,700 तक की कटौती की गई है. वहीं हाइब्रिड एसयूवी Urban Cruiser Hyryder अब 65,400 तक सस्ती हो गई है.
नोट: GST छूट के बाद कारों की एक्चुअल प्राइसिंग के लिए डीलरशिप से संपर्क करें.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









