
Ground Report: घर तबाह, बंकर बने सुरक्षा कवच... ईरान से जंग के बीच इजरायल में ऐसे हैं हालात
AajTak
ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध में राजधानी तेल अवीव लगातार हमलों का केंद्र बनी हुई है. ईरानी मिसाइलों से कई घरों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन मजबूत बम शेल्टरों की वजह से आम लोग सुरक्षित बच रहे हैं. आजतक संवाददाता श्वेता सिंह की ग्राउंड रिपोर्ट में दिखाया गया कि मिसाइल से घर तबाह हो सकता है, लेकिन शेल्टर के भीतर लोग सुरक्षित रहते हैं. वहीं ज़रज़ीर में हुए हमले में 58 लोग घायल हुए.
मिडिल-ईस्ट में चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है और हमलों का सबसे बड़ा केंद्र राजधानी तेल अवीव बना हुआ है. ईरान की ओर से किए जा रहे मिसाइल हमलों के बीच तेल अवीव के लोग बड़े पैमाने पर बंकरों का इस्तेमाल कर रहे हैं. खास बात यह है कि यहां के कई घरों में ही मजबूत बम शेल्टर बनाए गए हैं, जिनकी वजह से भारी हमलों के बावजूद आम लोगों की जान बच रही है. उत्तरी इजरायल के ज़रज़ीर में कल तड़के हुए हमले में 58 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह एक अरब बस्ती है और उस समय लोग सेहरी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए अधिकांश लोग सायरन बजने पर भी सुरक्षित स्थानों या बंकरों तक नहीं पहुंच पाए.
तेल अवीव से ग्राउंड रिपोर्ट कर रहीं आजतक संवाददाता श्वेता सिंह ने ऐसे ही एक घर के अंदर से रिपोर्ट करते हुए दिखाया कि किस तरह ईरानी मिसाइल के हमले से घर का बाहरी हिस्सा लगभग खंडहर बन चुका है, लेकिन घर के बीचों-बीच बने बम शेल्टर के भीतर कोई नुकसान नहीं हुआ. रिपोर्ट में दिखाया गया कि जैसे ही उस मजबूत दरवाजे को बंद किया जाता है, मिसाइल के धमाके का असर शेल्टर के भीतर नहीं पहुंच पाता.
दीवारें टूट चुकी, बिखरा पड़ा सामान रिपोर्ट के मुताबिक जिस घर पर मिसाइल गिरी, उसके हर कमरे में नुकसान के निशान दिखाई देते हैं. दीवारें टूट चुकी हैं, सामान बिखर गया है और बाहर का हिस्सा लगभग गिर चुका है. लेकिन घर के बीचों-बीच बने शेल्टर का दरवाजा बंद होने के बाद अंदर मौजूद लोग सुरक्षित रहे. बताया गया कि इन बम शेल्टरों के निर्माण के लिए विशेष तकनीकी मानक तय होते हैं और इन्हें बेहद मजबूत बनाया जाता है, ताकि विस्फोट का असर भीतर तक न पहुंच सके.
युद्ध के बीच एक बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दोनों देश दो हफ्तों से एक-दूसरे पर पूरी ताकत से हमले कर रहे हैं, तो फिर इजरायल में आम लोगों को अपेक्षाकृत कम नुकसान क्यों हो रहा है. कई जगह घरों को नुकसान जरूर पहुंचा है, लेकिन लोग सुरक्षित बच जा रहे हैं. इसी सवाल का जवाब तेल अवीव से श्वेता सिंह अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए दे रही हैं.
ईरान की ओर से दावा किया जाता रहा है कि उसने तेल अवीव पर मिसाइल हमले किए हैं और कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया है. वित्तीय इमारतों पर भी हमले का दावा किया गया. जमीन पर कई जगह घर टूटे हुए भी दिखाई देते हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुरक्षित रहते हैं. यही वजह है कि सवाल उठता है कि क्या ईरान की मिसाइलें उतनी प्रभावी नहीं हैं या फिर इजरायल का सुरक्षा तंत्र बेहद मजबूत है.
इजरायल के कई बड़े शहरों पर दिखा युद्ध का असर युद्ध का असर इजरायल के अन्य बड़े शहरों पर भी देखने को मिल रहा है. इजरायल का तीसरा सबसे बड़ा शहर हाइफा भी हमलों की जद में रहा है. ईरान ने दावा किया कि उसने हाइफा पर हमला करके ईरानी तेल रिफाइनरी पर हुए हमले का जवाब दिया है. हालांकि युद्ध के दौरान किए जाने वाले दावों की सच्चाई हमेशा पूरी तरह स्पष्ट नहीं होती, इसलिए ग्राउंड रिपोर्टिंग के जरिए इन दावों की पड़ताल की जा रही है.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.

ईरान ने पहली बार अपनी घातक मिसाइल सेजिल का इस्तेमाल कर इजरायल पर हमला किया है. इस हमले से ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ 54वां चरण शुरु कर दिया है. IRGC के ऐरोस्पेस प्रमुख ने बताया कि सेजिल मिसाइल से कमांड और कंट्रोल केंद्रों पर मला किया. इस मिसाइल में ईरान के अंदर से इजरायल को निशाना बनाने की पूरी क्षमता है.

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एक शॉप में कॉफी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में नेतन्याहू मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि मर गया है...क्या आप भी यही पूछ रहे हैं? इसके बाद उन्होंने कैमरे के सामने अपने दोनों हाथों को दिखाते हुए कहा, 'लोग मेरी उंगलियां भी गिन सकते हैं.










