
Ground Report: 'घर जला दिए, पानी में जहर मिला दिया...' मुर्शिदाबाद से भागे 500 लोग, अब मालदा के स्कूल में ली शरण
AajTak
आजतक की टीम पलायन करने वाले ग्रामीणों के पास पहुंची और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. ये ग्रामीण मालदा के पारलालपुर हाई स्कूल में शरण लिए हैं. इस स्कूल में कम से कम 500 लोग शरण लेकर ठहरे हैं. इनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में फिलहाल तनावपूर्ण शांति है. लेकिन दो दिन पहले जिस तरह हिंसा भड़की, उसकी भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक पांच सैकड़ा लोगों ने मुर्शिदाबाद छोड़ दिया और पलायन कर मालदा में आ गए हैं. ये सिलसिला थमा नहीं है. पलायन करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. ये शरणार्थी ग्रामीण मालदा के एक स्कूल में शरण लिए हैं.
आजतक की टीम पलायन करने वाले ग्रामीणों के पास पहुंची और उनसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. ये ग्रामीण मालदा के पारलालपुर हाई स्कूल में शरण लिए हैं. इस स्कूल में कम से कम 500 लोग शरण लेकर ठहरे हैं. इनमें मुख्य रूप से महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.
नाव से नदी पार की और पहुंचे मालदा
गांव वालों का कहना है कि वे लोग अपने घरों को छोड़कर आए हैं और नाव से नदी पार कर पहुंचे हैं. इन लोगों में 3 दिन के नवजात से लेकर बुजुर्ग महिलाएं तक शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने इन लोगों को शरण दी है और वे उन्हें खाना भी खिला रहे हैं. लोगों के आने का सिलसिला थमा नहीं है.
धूलियान से भागकर आए हैं ग्रामीण

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












