
Grok AI ने ऐसा क्या कर दिया, जो ChatGPT और Gemini नहीं कर पाए
AajTak
Grok AI हैशटैग इस हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफर्म X पर ट्रेंड कर रहा था. अब ये ट्रेंड धीमा पड़ता दिख रहा है, लेकिन इस चैटबॉट ने बड़ी संख्या में लोगों को AI से जोड़ दिया है. भले ही ChatGPT और Gemini की चर्चा खूब होती रही हो, लेकिन पिछले एक हफ्ते में Grok AI ने जो किया, वो इससे पहले किसी चैटबॉट ने नहीं किया. ये पूरा सिलसिला किसी ट्रेंड की तरह शुरू हुआ है.
Grok AI इस हफ्ते की शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है. खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तो ये लगातार ट्रेंड कर रहा है. वैसे X और Grok AI का रिश्ता तो जगजाहिर है, लेकिन ग्रोक ने फिलहाल वो काम किया है, जो दूसरे AI चैटबॉट अब तक नहीं कर पाए थे. वो है लोगों का AI इस्तेमाल करना आम होना.
OpenAI का ChatGPT और Google का Gemini, Grok से पहले से मार्केट में मौजूद हैं. दोनों ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग करते हैं, लेकिन इन्हें यूजर्स का वैसा ट्रीटमेंट नहीं मिलता, जो Grok AI को मिल रहा है. इसकी एक खास वजह है.
Grok AI को एलॉन मस्क की कंपनी xAI ने नवंबर 2023 में लॉन्च किया था. हालांकि, शुरुआत में ये चैटबॉट सिर्फ X के प्रीमियम यानी पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध था. बाद में कंपनी ने इसे सभी यूजर्स के लिए फ्री कर दिया, लेकिन चर्चा में ये उस वक्त आया, जब लोगों ने X पर Grok को टैग कर उससे सवाल पूछने शुरू कर दिए.
यह भी पढ़ें: क्या Grok AI भारत में चल रही राजनीतिक बहस को प्रभावित कर सकता है?
आप X पर Grok को सीधे टैग करके उससे सवाल कर सकते हैं. अमूमन दूसरे चैटबॉट्स जिन सवालों के जवाब नहीं देते हैं या घुमाकर बताते हैं, ग्रोक उन सवालों के सीधे जवाब देता है. आप इस प्लेटफॉर्म से किसी विवादित मुद्दे पर भी सवाल कर सकते हैं, जिस पर अमूमन चैटबॉट्स आपको जवाब नहीं देंगे, लेकिन Grok आपको उसका जवाब देगा.
जरूरी नहीं है कि Grok का दिया जवाब, बिलकुल सही और सटीक हो, लेकिन कम से कम ये प्लेटफॉर्म उन मुद्दों पर आपको जवाब देगा, जिन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म्स छोड़ देते हैं. मसलन, लोग Grok को टैग करते हुए किसी देश के नेता या उस देश की विदेश पॉलिसी या फिर किसी जगह पर हुए दंगों को लेकर सवाल कर रहे हैं.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











