
Gratuity Calculation: 5 नहीं, सिर्फ 1 साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी... इतना मिलेगा पैसा, समझें कैलकुलेशन
AajTak
New Gratuity Rules: नए लेबर कोड्स के तहत 29 श्रम कानूनों को सिमित करके 4 नए कानूनों में बदल दिया गया है, जिसके तहत संगठित, असंगठित, गिग और सभी तरह के कर्मचारियों को शामिल किया गया है. इसमें सैलरी, ग्रेच्युटी और सोशल सिक्योरिटी संबंधी प्रमुख बदलाव हुए हैं.
केंद्र सरकार ने ऐतिहासिक बदलाव किया है. 29 श्रम कानूनों को सिमित करके अब सिर्फ 4 नए श्रम कानून (New Labour Codes) लागू किए गए हैं. यह कानून सभी तरह के वर्कर्स (संगठित, असंगठित, गिग वर्कर्स, माइग्रेंट वर्कर्स, प्लेटफॉर्म वर्कर्स और महिलाएं) पर लागू होंगे. 4 नए श्रम कानूनों के तहत सैलरी, ग्रेच्युटी, सोशल सिक्योरिटी, महिलाओं को अधिकार और जॉब गारंटी समेत कई प्रमुख फायदे दिए गए हैं.
सबसे बड़ा बदलाव ग्रेच्युटी को लेकर किया गया है. पहले ग्रेच्युटी 5 साल की नौकरी पर मिलती थी, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव करते हुए सिर्फ 1 साल कर दिया गया है. अब कर्मचारियों को सिर्फ 1 साल की नौकरी पर ही ग्रेच्युटी का लाभ दिया जाएगा.
किन कर्मचारियों को मिलेगी ग्रेच्युटी? पहले ग्रेच्युटी का लाभ 5 साल तक एक ही कंपनी में काम करने वाले पर्मानेंट कर्मचारियों को ही दिया जाता था, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ा दिया गया है. इसके तहत फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ दिया जाएगा. अगर वे 1 साल तक ही नौकरी करके छोड़ देते हैं तो भी इसका लाभ मिलेगा.
ग्रेच्युटी का क्या है फॉर्मूला? Grauity को कैलकुलेट करने का तरीका बहुत ही आसान है. आप भी इसे बहुत ही आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं, जिसके लिए बस एक फॉर्मूल का यूज करना होता है. Gratuity निकालने के लिए- अंतिम सैलरी x (15/26) x कंपनी में काम किए गए साल, वाला फॉर्मूला अप्लाई करना होता है.
फॉर्मूला- ग्रेच्युटी = अंतिम सैलरी x (15/26) x काम किए गए वर्ष
5 साल की नौकरी पर कितनी मिलती है ग्रेच्युटी? मान लीजिए किसी व्यक्ति ने एक ही कंपनी में लगातार 5 सालों तक काम किया और उसकी अंतिम सैलरी (Basic Pay+DA) 60 हजार रुपये था. इस हिसाब से कैलकुलेट करें तो उसकी ग्रेच्युटी 1,73,077 रुपये बनेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











