
GPSC चेयरमेन हसमुख पटेल के नाम पर ठगी, फेक टेलीग्राम बनाकर चार गुना रिटर्न का लालच देकर युवाओं से मांगे पैसे
AajTak
6 दिसंबर को हसमुख पटेल द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद, किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए इस फर्जी टेलीग्राम चैनल का लिंक शेयर किया और बताया कि हसमुख पटेल के नाम से एक टेलीग्राम चैनल है जहां चार गुना रिटर्न का ऑफर दिया जा रहा है. इस मैसेज को देखकर कई युवा उम्मीदवारों ने इस चैनल से संपर्क किया और निवेश करने की योजना बनाई.
गुजरात लोक सेवा आयोग (GPSC) के अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी हसमुख पटेल के नाम का इस्तेमाल करके एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. अज्ञात अपराधियों ने हसमुख पटेल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी टेलीग्राम चैनल बना लिया था. इस चैनल पर निवेश करने के बदले युवाओं को चार गुना रिटर्न का लालच दिया जा रहा था. इस धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद, गुजरात लोक सेवा आयोग के डिप्टी सेक्शन ऑफिसर ने गांधीनगर के सेक्टर 21 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है.
किस तरह हुआ धोखाधड़ी का खेल?
हसमुख पटेल सोशल मीडिया प्लेटफार्मों जैसे फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब के माध्यम से सरकारी भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं. उनकी पहचान पहले से ही युवाओं के बीच एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में स्थापित हो चुकी है लेकिन अब इसी विश्वास का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम से एक फर्जी टेलीग्राम चैनल बना लिया, जिसका लिंक और यूजर आईडी हसमुख पटेल से मेल खाते थे.
डमी टेलीग्राम चैनल का नाम 'Hasmukh Patel' रखा गया था, और इसका लिंक था [t.me/Hasmukhatelips](t.me/Hasmukhatelips), जबकि यूजर आईडी @HasmukhPatel1 और न्यूमेरिक आईडी 7834900438 थी. इस चैनल पर निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक मैसेज डाला गया, जिसमें दावा किया गया था कि यहां रुपये निवेश करने पर चार गुना रिटर्न मिलेगा.
ट्वीट पर शेयर की जानकारी
6 दिसंबर को हसमुख पटेल द्वारा किए गए एक ट्वीट के बाद, किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर पर कमेंट करते हुए इस फर्जी टेलीग्राम चैनल का लिंक शेयर किया और बताया कि हसमुख पटेल के नाम से एक टेलीग्राम चैनल है जहां चार गुना रिटर्न का ऑफर दिया जा रहा है. इस मैसेज को देखकर कई युवा उम्मीदवारों ने इस चैनल से संपर्क किया और निवेश करने की योजना बनाई, लेकिन जैसे ही मामला सामने आया, हसमुख पटेल के असली सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस फर्जी चैनल के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को सचेत किया गया.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











