
Gorkha: वॉर हीरो मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका निभाएंगे अक्षय कुमार, फर्स्ट लुक आउट
AajTak
भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (पांचवी गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित बायोपिक में अक्षय कुमार लीड रोल प्ले करेंगे. फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं. कुछ समय के अंदर ही ये तीसरी फिल्म होगी जिसमें दोनों कलाकार एकसाथ काम करते नजर आएंगे.
अतरंगी रे और रक्षाबंधन के बाद अक्षय कुमार, आनंद एल राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने एक बार फिर हाथ मिलाया है. वे भारतीय सेना की गोरखा रेजिमेंट (पांचवी गोरखा राइफल्स) के एक महान अधिकारी मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर आधारित एक बायोपिक के लिए साथ आए हैं. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संजय पूरन सिंह चौहान करेंगे.
More Related News













