
Google Drive में सेव की बचपन की नहाने वाली तस्वीर, चाइल्ड पोर्न समझकर गूगल ने अकाउंट कर दिया ब्लॉक, कोर्ट पहुंच गया शख्स
AajTak
गुजरात में एक शख्स को गूगल ड्राइव पर अपने बचपन की नहाने वाली तस्वीर सेव करना महंगा पड़ गया. गूगल ने उसकी उस तस्वीर को चाइल्ड पोर्न समझकर अकाउंट को ही बंद कर दिया जिसके बाद उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मेल बंद होने की वजह से उस व्यक्ति को कारोबार में भी नुकसान उठाना पड़ा जिसके बाद अब उसने इंसाफ के पाने के लिए गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.
हम सभी लोग अपनी बचपन की यादों को संजो कर रखते हैं लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स को ऐसा करना भारी पड़ गया. उसने अपने गूगल ड्राइव पर बिना कपड़ों के बचपन की फोटो को अपलोड कर दिया जिसके बाद उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं.
दरअसल गूगल ने उस शख्स की तस्वीर को चाइल्ड न्यूडिटी मानते हुए उसके अकाउंट और ईमेल को ब्लॉक कर दिया जिससे उसे भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और कारोबार में भी नुकसान हुआ.
गूगल द्वारा इस मामले को नहीं सुलझाए जाने के बाद अब उस व्यक्ति ने न्याय के लिए गुजरात हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है जिसके बाद अब कोर्ट ने भारत में गूगल ऑफिस और केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को नोटिस जारी किया है.
गूगल ने ब्लॉक कर दिया अकाउंट
दरअसल नील शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने Google Drive पर अपने बचपन की एक तस्वीर सेव की थी. उस तस्वीर में वो सिर्फ दो साल के थे और उनकी दादी उन्हें नहला रही थी. गूगल ने उस तस्वीर को अपनी चाइल्ड न्यूडिटी पॉलिसी का उल्लंघन मानते हुए नील शुक्ला के सभी गूगल अकाउंट को ब्लॉक कर दिया.
नील शुक्ला के वकील दीपेन देसाई ने अदालत को बताया कि टेक कंपनी ने उनकी तस्वीर को चाइल्ड पोर्न मान लिया और कंपनी की नीति का उल्लंघन करने के मामले में बीते साल अप्रैल में उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






