
Google पर गलती से भी ना सर्च करें ये चीजें, खानी पड़ जाएगी जेल की हवा, हो सकते हैं शर्मिंदा
AajTak
Google Search... लगभग हर एक चीज की जानकारी के लिए बहुत से लोग गूगल पर पहुंच जाते हैं. मगर गूगल सर्च हर बार सेफ नहीं होता है. कई बार इसकी वजह से आप जेल भी पहुंच सकते हैं. वहीं कई बार शर्मिंदा होने की नौबत आ सकती है.
क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो किसी भी जानकारी के लिए Google को लाइब्रेरी मानते हैं. आप हर छोटी बड़ी चीज को जानने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं. कुछ भी सर्च करने के पहले उसके बारे में विचार नहीं करते हैं, तो मुसीबत में फंस सकते हैं. गूगल पर कुछ भी सर्च करना 'आ बैल मुझे मार' कहावत को सच करना है.
वैसे तो मुझे किसी विषय पर जानकारी चाहिए, तो गूगल पर जाना एक आसान और सामान्य तरीका है. मगर कई बार आप जिस बारे में सर्च कर रहे होते हैं, उसकी वजह से मुसीबत हो सकती है.
ऐसी भी कुछ चीजें हैं, जो आपको जेल की दहलीज पर पहुंचा सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे कुछ टर्म्स, जिनके बारे में आपको गूगल पर सर्च नहीं करना चाहिए.
फर्ज करिए कोई गूगल पर बम बनाने या फिर घर पर बंदूक तैयार करने का तरीका सर्च कर रहा हो. ऐसे शख्स का मुसीबत में पड़ना लाजमी है. इससे आप तुरंत की सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर आ जाएंगे और आप पर कार्रवाई की जा सकती है.
भले ही आपने सर्च महज मनोरंजन के लिए किया हो, लेकिन यह आपके लिए निश्चित तौर पर मुसीबत बन सकता है. हमारी सलाह रहेगी कि आप इस तरह के टर्म्स को सर्च ना ही करें.
वैसे तो भारत में तमाम पॉर्न साइट को ब्लॉक किया गया है, लेकिन चाइल्ड पॉर्नोग्राफी ऐसा टर्म है, जो आपको जेल की दहलीज पर पहुंचा सकता है. गूगल पर इस तरह के टर्म गलती से भी सर्च ना करें. वर्ना आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












