
Gold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमत में आई गिरावट, जानें आज कितने रुपये सस्ता हुआ 22 कैरेट गोल्ड
AajTak
Sona-Chandi ka Bhav: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, आज (शुक्रवार), 30 अगस्त को सोने और चांदी के दाम घटे हैं. आइए जानते हैं आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर.
Gold Price Today: सोना-चांदी के भाव में आज (शुक्रवार), 30 अगस्त, 2024 को गिरावट देखी गई है. शुक्रवार को मार्केट खुलते ही सोने के दाम में 132 रुपये की कमी दर्ज की गई है. वहीं, चांदी के रेट भी 26 रुपये कम हुए हैं. आइए जानते हैं आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का प्राइस.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹ 71,869 प्रति दस ग्राम है. बात गुरुवार की करें तो सोना 72001 रुपये पर बंद हुआ था. चांदी के दाम में भी 26 रुपये की कमी देखी गई है. 999 शुद्धता वाले एक किलोग्राम चांदी का रेट 85046 रुपये है. गुरुवार को मार्केट बंद होने तक चांदी का रेट 85072 था. वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की बात करें तो उसका प्राइस 65832 रुपये है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की रेट में आज गिरावट दर्ज की गई है.
सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव
आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 (23 कैरेट) शुद्धता वाले सोने की कीमत 71581 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 65832 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 53902 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 42043 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
सोना खरीदने से पहले चेक करें शुद्धता बता दें कि सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धता जरूर जांच लेनी चाहिए. सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध माना जाता है. आज भारत में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के लिए ₹65832 और 24 कैरेट सोना (जिसे 999 सोना भी कहा जाता है) ₹71869 प्रति ग्राम है. वहीं, भारत में 1 किलो चांदी कीमत 85046 रुपये है.













