
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के दामों में तेजी, जानें रेट में आज कितना आया उछाल
AajTak
Today Gold-Silver Rate: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार यानी 12 अक्टूबर की सुबह 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के रेट में 111 रुपये की बढ़त देखी गई.
Gold-Silver Price Latest Updates Today 12 October 2021: भारतीय सर्राफा बाजार में धातुओं के कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है. बीते कारोबारी दिन के मुकाबले आज (मंगलवार) यानी 12 अक्टूबर को सोने-चांदी दोनों के रेट में उछाल दर्ज किया गया है. इससे पहले विशेषज्ञों ने भी इस त्योहारी सीजन में सर्राफा बाजार में खरीददारों की भीड़ बढ़ने से धातुओं के कीमतों में वृद्धि होने का अनुमान जताया था, जो दीवाली तक जारी रह सकती है.
More Related News













