
Gold-Silver Price Fall: सोना-चांदी धड़ाम... अचानक सिल्वर ₹4000 और गोल्ड 2000 रुपये हुआ सस्ता, जानें नया भाव
AajTak
पिछले दिनों अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने के भाव में बड़ी उछाल आई थी और सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन अब Gold की कीमत में कटौती देखी जा रही है. क्योंकि अमेरिका औरचीन के बीच कारोबार (America China Business) तनाव में नरमी के संकेत मिले हैं.
अक्षय तृतीया के दिन सोने की डिमांड ज्यादा रहती है, जिससे इसके दाम में अक्सर बढ़ोतरी होती है, लेकिन आज सोने के भाव (Gold Price) में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) से लेकर इंडियन बुलियरन मार्केट पर पीली धातु की कीमत 9500 रुपये के भी नीचे आ चुकी है. वहीं चांदी का भाव भी गिरा है. आखिर सोने-चांदी के भाव में आज क्यों गिरावट हुई है?
क्यों सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट? पिछले दिनों अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव के कारण सोने के भाव में बड़ी उछाल आई थी और सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन अब Gold की कीमत में कटौती देखी जा रही है. क्योंकि अमेरिका औरचीन के बीच कारोबार (America China Business) तनाव में नरमी के संकेत मिले हैं.
इससे सेफ निवेश के तौर पर सोने की डिमांड में कमी आई है और Gold की कीमत में कटौती देखी जा रही है. अब निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले महत्वपूर्ण अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी है.
MCX पर 1900 रुपये सस्ता हुआ सोना मल्टी कमोडिटी मार्केट (MCX) पर सोने की कीमत 5 जून की एक्सपायरी के लिए (Gold Price Today) आज 1900 रुपये घटकर 93687 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं कल भी सोने के दाम में करीब 500 रुपये की कटौती हुई थी. यानी लगातार दो दिनों से एमसीएक्स के दाम गिर रहे हैं.
करीब 4 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी कमजोरी आई है. आज चांदी में बड़ी गिरावट हुई है और MCX पर 4 जुलाई वायदा के लिए चांदी की कीमत 3406 रुपये घट गई है. यहां चांदी का भाव आज 94712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि कल चांदी की कीमत में 200 से 300 रुपये की तेजी आई थी.
सर्राफा बाजार में इतना घटा गोल्ड-सिल्वर रेट इंडियन बुलियन मार्केट के मुताबिक, 24 कैरेट Gold प्राइस कल शाम को 96,011 रुपये से 1650 रुपये घटकर 94361 रुपये पर पहुंच गया है. कल शाम 22 कैरेट गोल्ड 87,946 रुपये प्रति 10 ग्राम भाव था, जो अब 1511 रुपये कम होकर 86,435 रुपये हो गया है. 18 कैरेट गोल्ड कल शाम को 72008 रुपये था, जो आज 1300 रुपये घटकर 70771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुआ है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











