
Gold-Silver Price Drop: अचानक ₹17,000 सस्ती हुई चांदी... Gold रेट में भी बड़ी गिरावट, जानिए आज का भाव
AajTak
सोना-चांदी के दाम में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है. इंडियन बुलियन मार्केट में सोना के दाम में 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. यह गिरावट धनतेरस से पहले रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आई है.
20 अक्टूबर यानी आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस मौके पर सोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए बड़ा मौका आया है, क्योंकि सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. चांदी 17 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है, जबकि सोना के दाम में 5000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है. यह रेट पर MCX चेंज हुए हैं, जिसका असर बुलियन मार्केट में भी दिखाई दे रहा है.
MCX पर 16 अक्टूबर को चांदी के दाम 1 लाख 70 हजार रुपये के पार पहुंच गए थे, लेकिन आज इसके दाम 1 लाख 53 हजार रुपये पर आ चुके हैं. जिसका मतलब है कि चांदी के दाम रिकॉर्ड हाई से 17 हजार रुपये कम हुए हैं. सिर्फ आज ही चांदी के दाम में करीब 4000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है.
एमसीएक्स पर सोना की बात करें तो 16 अक्टूबर को सोना 1 लाख 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया था, लेकिन आज यह 1 लाख 26 हजार के ऊपर कारोबार कर रहा है. जिसका मतलब है कि रिकॉर्ड हाई से सोना 5 हजार रुपये से ज्यादा कम हुआ है. हालांकि आज इसके दाम में थोड़ी तेजी देखी जा रही है.
आज 4000 रुपये सस्ता हुआ सोना इंडियन बुलियन मार्केट (IBJA) पर अचानक गोल्ड के रेट्स में बड़ी गिरावट देखी गई है. 17 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड के दाम 130834 रुपये पर थे, लेकिन आज यह घटकर 1,26,730 रुपये पर आ गया है. यानी 24 कैरेट गोल्ड रेट में 4000 रुपये की गिरावट हुई है. बता दें कि 17 अक्टूबर के बाद IBJA पर गोल्ड के रेट अपडेट हुए हैं.
इसी तरह, 23 कैरेट सोना 4000 रुपये सस्ता होकर 1,26,223 रुपये हो चुका है. 22 कैरेट सोना आज 3000 रुपये से ज्यादा सस्ता होकर 1,16,085 रुपये में मिल रहा है. 18 कैरेट सोना 3000 रुपये कम होकर 95048 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है.
सर्राफा बाजार में 11 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी 17 अक्टूबर को IBJA पर चांदी के दाम 1 लाख 71 हजार 275 रुपये प्रति किलो थे. लेकिन आज इसके दाम में 11 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है और यह 1,60,100 रुपये प्रति किलो हो चुका है. इसका मतलब है कि चांदी खरीदारों के लिए यह शानदार मौका हो सकता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









