
Gold-Silver हाई से क्रैश... लेकिन शेयर बाजार ने कराई ₹4.55 लाख करोड़ की कमाई, रिलायंस नंबर-1
AajTak
Gold-Silver में निवेश करने वालों के लिए बीता सप्ताह जहां खराब साबित हुआ, तो वहीं शेयर बाजार के निवेशकों की मौज देखने को मिली. खासतौर पर मुकेश अंबानी की रिलायंस के निवेशकों ने तो 5 दिन में ही 1.41 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली.
भले ही बीता हफ्ता सोना-चांदी की कीमतें क्रैश (Gold-Silver Price Crash) के चलते इसमें निवेश करने वालों के लिए बेहद खराब साबित हुआ और ये दोनों ही कीमती धातुएं अपने हाई से काफी सस्ती हो गईं. वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार निवेशकों के लिए पिछले सप्ताह के पांच दिन जोरदार रहे और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Stock Market Investors ने इस दौरान ताबड़तोड़ 4.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले. अपने निवेशकों को कमाई कराने के मामले में सबसे आगे मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज रही.
सेंसेक्स में 5 दिन में जोरदार बढ़त Stock Market में निवेश करने वालों के लिए पिछला हफ्ता फायदा कराने वाला साबित हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 2,857.46 अंक या 3.53% की बढ़त में रहा. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महज पांच दिनों में Sensex Top-10 Firms में से आठ की मार्केट वैल्यू में जोरदार इजाफा हुआ और इनमें पैसे लगाने वाली की दौलत 4.55 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई. कमाई कराने वाली कंपनियों में RIL, HDFC Bank, Bharti Airtel, ICICI Bank, SBI, Bajaj Finance, LIC और HUL शामिल रहीं.
Reliance के निवेशकों की बल्ले-बल्लेरिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों के ऊपर बीते सप्ताह पैसों की बरसात की. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन (Reliance Market Cap) बढ़कर 19,63,358.79 करोड़ रुपये हो गया और इस हिसाब से देखें, तो रिलायंस निवेशकों ने महज पांच कारोबारी दिनों में ही 1,41,887.97 करोड़ रुपये की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली.
LIC से ICICI तक ने कराई कमाई Mukesh Ambani की रिलायंस के अलावा LIC Market Cap 64,926.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5.70 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया. वहीं टेलीकॉम दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट वैल्यू (Bharti Airtel Market Value) में 52,516.39 करोड़ रुपये की तेजी आई और ये 11.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. ICICI Bank Market Cap इस दौरान 10.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया और इसके निवेशकों ने पांच दिनों में 52,476.97 करोड़ रुपये छाप लिए.
कमाई कराने वाली अन्य कंपनियांशेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों को कमाई कराने वाली अन्य कंपनियों में Bajaj Finance भी शामिल रही और इसकी मार्केट वैल्यू 48,659.83 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ उछलकर 6.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई. SBI Market Cap में 45,460.79 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और ये 9.84 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. इनके अलावा HDFC Bank Market Cap 32,350.28 करोड़ रुपये बढ़कर 14.48 लाख करोड़ रुपये, जबकि HUL Market Value 17,058.03 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी लेकर 5.69 लाख करोड़ रुपये हो गई.













