
Gold Rate: सिर्फ 10 दिन... और ₹2500 सस्ता हो गया सोना, हर दिन घट रहा भाव, जानें लेटेस्ट रेट
AajTak
MCX पर सोने चांदी के दाम (Gold-Silver Rates) में पिछले 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आई है. 16 अप्रैल को गोल्ड का रेट करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने का भाव घट रहा है.
शादी के सीजन में ज्वैलरी खरीदारों के लिए बड़ी राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में तेज गिरावट आई है. 10 ग्राम गोल्ड के रेट (Gold Rate) 10 दिनों में करीब 2,500 रुपये सस्ता हो चुका है. शुक्रवार को MCX पर सोना के दाम में गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई. अब एमसीएक्स पर चांदी के दाम (Silver Rate) 82,500 रुपये हैं.
MCX पर सोने चांदी के दाम में पिछले 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आई है. 16 अप्रैल को गोल्ड का रेट करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने का भाव घट रहा है. सोना अब 71486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. ऐसे में गोल्ड के रेट करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. यह 5 जून वायदा के लिए सोने का दाम है.
इतनी सस्ती हो गई चांदी इसी तरह, सिल्वर के रेट भी घटे हैं. 16 अप्रैल 2024 को जून वायदा के लिए चांदी के दाम 85000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा था, जबकि आज एमसीएक्स पर गोल्ड 82 हजार 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ चुका है. ऐसे में चांदी के दाम भी करीब 2500 रुपये प्रति किलो कम हुआ है.
इंटरनेशनल मार्केट में भी घटे सोने के दाम ग्लोबल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत 2,349.60 डॉलर प्रति औंस पर था, जो लगभग 100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस या 2,448.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आल टाइम हाई लेवल से 4 प्रतिशत कम है. इंटरनेशनल मार्केट में यह कटौती पिछले सप्ताह के दौरान भारी मुनाफावसूली के कारण हुआ है.
क्यों घट रहे गोल्ड रेट? पिछले दिनों इजरायज-ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की आशंका से पीली धातू की कीमत तेजी से चढ गए और 74 हजार के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जैसे युद्ध की आशंकाएं कम हुई. इसके दाम में लगातर गिरावट शुरू हो गई. वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व की दरों में कटौती की उम्मीद समाप्त होने से भी गोल्ड के दाम कम हो रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि गोल्ड के दाम 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









