
Gold Rate: आज भी सोने के भाव में बदलाव, चांदी का दाम इतना गिरा, जानें लेटेस्ट रेट्स
AajTak
बजट के बाद से सोना-चांदी के दाम में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जहां से सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर वापस नहीं आ पाया है. सिल्वर के रेट में आज भी गिरावट देखी जा रही है.
बजट के बाद से सोना-चांदी के दाम (Gold Silver Price) में इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जहां से सोना और चांदी अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर वापस नहीं आ पाया है. सिल्वर के रेट (Silver Rate) में आज भी गिरावट देखी जा रही है. हालांकि MCX पर सोना सिर्फ 72 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दिखा रहा है, लेकिन चांदी के भाव में 154 रुपये की कमी आई है. आइए जानते हैं 24 कैरेट सोना और चांदी का क्या भाव है?
MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट (Gold-Silver Rate) की बात करें तो Gold आज यानी मंगलवार को 72 रुपये बढ़कर 69381 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं सिल्वर 152 रुपये घटकर 79446 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था. गोल्ड रेट 4 अक्टूबर वायदा के लिए है और सिल्वर 5 सितंबर वायदा के लिए है.
ऑल टाइम हाई लेवल से इतना सस्ता सोना सर्राफा बाजार में सोने की रेट की बात करें तो सुबह 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 68,904 रुपये था, जो शाम तक बढ़कर 69182 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. यानी कि दिन के काराबोर के दौरान सोना 280 रुपये चढ़ा है. वहीं कल की तुलना में देखा जाए तो गोल्ड रेट में मामूली 70 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. इस बीच सोने का रेट अभी भी अपने ऑल टाइम हाई लेवल 74000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 5 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता है.
सिल्वर के दाम में तेजी IBJA के आंकड़ों के मुताबिक, सिल्वर रेट में गिरावट आई है. एमसीएक्स पर 152 रुपये किलो भले ही चांदी के दाम गिरे हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में तेजी आई है. प्योर एक किलो चांदी का भाव 79158 रुपये है, जबकि सुबह 78444 रुपये प्रति किलो था.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का हाल

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











