
Gold Price Weekly: खो रही सोने की चमक, हफ्ते भर में 1000 से ज्यादा गिरा, अब इतना है भाव
AajTak
6 मई को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 13 मई के भाव से तुलना करने पर सोने के भाव में 1,227 रुपये की गिरावट आ चुकी है.
बीता हफ्ता निवेशकों के लिए बेहद मायूसी भरा रहा. ना सिर्फ शेयर बाजारों में भूचाल की स्थिति रही, बल्कि सोने जैसे सुरक्षित माने जाने वाले निवेश में भी उन्हें नुकसान उठाना पड़ा. सोने के भाव में बीते एक हफ्ते में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है.
9 मई को हफ्ते की शुरुआत से ही 24 कैरेट सोने का भाव गिर रहा है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक 9 मई को सोने का बंद भाव 51,479 रुपये प्रति 10 ग्राम था. जो 10 मई को मामूली सुधरा, लेकिन उसके बाद लगातार गिरता गया.
10 मई 2022 को सोने का बंद भाव 51,496 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. जो 11 मई को गिरकर 51,205 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं 12 मई को ये और गिरकर 51,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
बीते पूरे हफ्ते में सोने के भाव में सबसे ज्यादा गिरावट सिर्फ एक दिन में 13 मई 2022 को दर्ज की गई. 12 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 51,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. लेकिन 13 मई को इसका बंद भाव 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इस तरह महज एक दिन में सोने का भाव 653 रुपये गिर गया.
अगर सिर्फ 9 मई से 13 मई के बीच ही सोने के बंद भाव को देखा जाए, तो हफ्ते भर में ही इसकी कीमत में 1,014 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. जबकि अगर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 6 मई के भाव से तुलना करें तो ये गिरावट और ज्यादा बढ़ी है.
6 मई को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम था. 13 मई के भाव से तुलना करने पर सोने के भाव में 1,227 रुपये की गिरावट आ चुकी है.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












