
Gold Price Today: सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में भी करीब 15 हजार का उछाल
AajTak
Gold Rate Today 12 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. वहीं, आज (सोमवार) फिर चांदी के भाव में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गया है. वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 2 लाख 57 हजार रुपये किलो से अधिक पहुंच गई है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, आज (सोमवार), 12 जनवरी 2026 को सुबह 995 शुद्धता वाले सोने का रेट 139444 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोने की कीमत 128245 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है.
12 जनवरी 2026 को चांदी का रेट क्या है? चांदी का भाव आज 257283 रुपये प्रति किलो है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 242808 रुपये किलो था. ऐसे में चांदी के रेट में करीब 15000 रुपये का भारी उछाल आया है. बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी किए जाते हैं.
आइए जानते हैं आज कितना महंगा हुआ सोना-चांदी
12 January Gold-Silver Price: सोना-चांदी का रेट
257283













