
Gold Price: सोना हर रोज हो रहा है सस्ता, हफ्ते भर में इतना गिर गया भाव...
AajTak
पिछले सप्ताह अमेरिका में महंगाई के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी हुए. लेबर मार्केट की मजबूती, खुदरा बिक्री के आंकड़े आदि के चलते एनालिस्ट मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह एक झटके में ब्याज दर को 01 फीसदी यानी 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का ऐलान कर सकता है. इनके अलावा डॉलर इंडेक्स की मजबूती भी सोने को कमजोर कर रही है.
अमेरिका में पिछले सप्ताह महंगाई के आंकड़े (US Inflation Data) जारी होने के बाद दुनिया भर के बाजारों में इन्वेस्टर्स सतर्कता बरत रहे हैं. दरअसल, पिछले सप्ताह जारी हुए आंकड़े अनुमान से खराब रहे. इसके बाद माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह ब्याज दर (US FED Rate Hike) में तेज बढ़ोतरी कर सकता है. इस कारण इन्वेस्टर्स अन्य माध्यमों के बजाय अमेरिकी डॉलर में निवेश करना पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा डॉलर बॉन्ड की यील्ड (USD Bond Yield) बढ़ने के चलते भी इन्वेस्टर्स सुरक्षित निवेश के रूप में अमेरिकी डॉलर को हाथों-हाथ ले रहे हैं, जिसका खामियाजा सोने (Gold Prices) को भुगतना पड़ रहा है. इसके अलावा घरेलू स्तर पर मांग में नरमी भी सोने को कमजोर कर रही है. इन कारणों से घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में पिछले सप्ताह करीब 1,500 रुपये यानी 3 फीसदी की गिरावट आई.
इन कारणों से गिर रहा है भाव
पिछले सप्ताह अमेरिका में महंगाई के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी जारी हुए. लेबर मार्केट की मजबूती, खुदरा बिक्री के आंकड़े आदि के चलते एनालिस्ट मान रहे हैं कि फेडरल रिजर्व इस सप्ताह एक झटके में ब्याज दर को 01 फीसदी यानी 100 बेसिस प्वाइंट बढ़ाने का ऐलान कर सकता है. इनके अलावा डॉलर इंडेक्स की मजबूती भी सोने को कमजोर कर रही है. सोने के भाव में इस सप्ताह भी गिरावट का रुख कायम है. आज सुबह फ्यूचर ट्रेड में सोना एमसीएक्स पर 0.3 फीसदी गिरकर 49,237 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था. यह सोने की कीमतों का करीब छह महीने का सबसे निचला स्तर है. चांदी एमसीएक्स पर सुबह लगभग स्थिर रहकर 56,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी.
ग्लोबल मार्केट में भी बड़ी गिरावट
ग्लोबल मार्केट में हाजिर बाजार में सोने का भाव आज (US Gold Spot Prices) 0.42 फीसदी गिरकर 1,667.85 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. अमेरिका में गोल्ड फ्यूचर की कीमत (US Gold Future Prices) भी आज गिरावट का शिकार हो गई. सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी से गिरावट आ रही है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट सिल्वर का भाव (US Silver Spot Prices) 0.22 फीसदी कम होकर 19.36 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. प्लैटिनम (Platinum Prices) भी 0.47 फीसदी सस्ता होकर 902.73 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. इसी तरह पैलेडियम (Palladium Prices) का भाव 0.89 फीसदी गिरकर 2,115.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
सोने की किस्मत तय करेगा फेड

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.









