
Glacier Blood: खून के लाल रंग से रंगे हैं फ्रांस के ग्लेशियर, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
ABP News
फ्रांस के एल्प्स पहाड़ों का रंग लाल होने की वजह से वैज्ञानिक समेत हर कोई हैरान है, लेकिन इसके पीछे वैज्ञानिकों ने जो वजह बताई है वो और भी अजीब है. ग्लेशियर के लाल होने के पीछे एक जीव का मौजूद होना माना जा रहा है.
सफेद क्रिस्टल जैसे चमकीले ग्लेशियर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. ग्लेशियर का लुत्फ हर शख्स जिंदगी में एक बार जरूर उठाना चाहता है, लेकिन क्या आपने कभी इन ग्लेशियर से खून निकलते देखा है? जरा सोचिए इन दूध जैसे सफेद ग्लेशियरों का रंग अगर लाल हो जाए तो क्या होगा? दरअसल फ्रांस के एल्प्स पहाड़ों पर जमा ग्लेशियरों का रंग सफेद से लाल हो गया है और इस लाल रंग ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक सफेद ग्लेशियर का रंग लाल एक रहस्यमयी जीव की वजह से हुआ है. इसी वजह से वैज्ञानिकों ने इसकी डिटेल रिसर्च करने के लिए एल्पएल्गा प्रोजेक्ट की शुरुआत की है. वैसे वैज्ञानिक ग्लेशियर के लाल होने पर इसे 'ग्लेशियर ब्लड' कह कर बुलाते हैं. वहीं ग्लेशियर पर पाया जाने वाला जीव आमतौर पर सागरों, नदियों और झीलों में रहता है,लेकिन वैज्ञानिक अपनी जांच में पता लगाएंगे कि ये जीव ग्लेशियर पर क्यों आया है. कौन है ग्लेशियर पर पाया जाने वाला जीव?More Related News





