
Ghaziabad: सिर तन से जुदा करने वाली धमकी निकली फर्जी, अपने ही बुने जाल में फंसा डॉक्टर
AajTak
गाजियाबाद में पब्लिसिटी पाने के लिए साजिश रचने वाला डॉक्टर अपने ही बुने जाल में फंस गया. उसका कहना था कि धर्म का काम करने के चलते उसे धमकी मिली कि ये काम बंद कर दो, वरना तुम्हारा सिर काट दिया जाएगा. पुलिस ने मामले की जांच की तो डॉक्टर की शर्मनाक हरकत सामने आई. डॉक्टर के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है.
पब्लिसिटी पाने के लिए गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने शर्मनाक हरकत की. डॉक्टर का कहना था कि लोगों की सेवा करने के चलते उसे धमकी दी गई. धमकी देने वाले ने वाट्सऐप पर कहा "गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा". डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जिसका खुलासा होने पर डॉक्टर की पोल खुली. मामला थाना सिहानी गेट क्षेत्र का है. यहां पिछले 24 साल से डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला प्रैक्टिस कर रहा है.
डॉक्टर के मुताबिक, एक सितंबर को अनजान शख्स ने उसे वाट्सऐप पर कॉल की. जिसे वह नहीं उठा पाया. फिर मैंने कॉल बैक की तो बात नहीं हो सकी. इसके बाद दो सितंबर को एक बार फिर कॉल आई. इस दौरान करीब पांच मिनट बात हुई. इसके ठीक बाद उसी नंबर से दूसरी कॉल आई और 21 सेकंड बात हुई.
डॉक्टर का दावा है कि इस दौरान कॉल करने वाले ने कहा, "हिंदू संगठन के लिए काम करना बंद कर दो. नहीं तो गुस्ताख-ए-नबी की एक सजा, सिर तन से जुदा सिर तन से जुदा" धमकी देने वाले ने अपना नाम स्टीवन ग्रांड बताया, उसके वाट्सऐप की प्रोफाइल फोटो नकाबपोश की थी.
खुद की रची इस साजिश के बाद डॉक्टर ने सबसे पहले एक परिचित मरीज को बताया कि उसे जान से मारने की धमकी मिली है. डॉक्टर के मुताबिक, वो अपने माता-पिता के नाम से धर्मार्थ क्लीनिक चलाता है. जिसमें एक दिन की दवा भी मुफ्त देता है. डॉक्टर अरविंद कई हिंदू संगठनों से जुड़ा है. इसमे यति नरसिम्हा नंद का संगठन भी है. डॉक्टर अरविंद वत्स अकेला इस संगठन का बिहार और यूपी का प्रभारी है.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जैसे-जैसे मामले की परतें खुलती गईं, डॉक्टर अरविंद अपने ही बुने जाल में फंसता गया. इस घटना का साइबर सेल, एसओजी एसपी सिटी और थाना सिहानी गेट पुलिस ने खुलासा किया. पुलिस का कहना है कि डॉक्टर द्वारा लोकप्रियता हासिल करने के लिए यह साजिश रची गई थी. फर्जी सूचना देने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










