
GF के बारे में गलत बोला, तो कर दी दोस्त की हत्या, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
AajTak
लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक दोस्त की प्रेमिका को पसंद करता था. उसने लड़की के बारे में गलत बात कह दी थी. इस पर नाराज दोस्त ने दशहरा मेला दिखाने के बहाने उसे घर से बुलाया. इसके बाद उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने मामले को सुलझाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
कानपुर (Kanpur) में दशहरे की रात को घर से अपने दोस्तों संग बाहर गए युवक की लाश अगले दिन गुरुदेव पैलेस क्रॉसिंग के पास पड़ी मिली थी. घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई थी. मामले में मृतक के परिवार ने चार लोगों को पर अपहरण कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में पता चला कि शिवम नाम के आरोपी की प्रेमिका को मृतक भी पंसद करता था. एक दिन उसने लड़की को लेकर कुछ गलत बात कर दी थी. इसी बात की खुन्नस निकालने के लिए शिवम ने उसकी हत्या कर दी.
जूही परमपुरवा के रहने वाले 25 साल के शालू को शिवम बांगरू नाम का युवक दशहरा मेला देखने की बात कहकर साथ ले गया था. इस दौरान उसके कुछ दोस्त भी ऑटो में बैठे हुए थे. कुछ समय बाद ही शालू ने घर पर फोन किया. कहा कि उसकी जान को खतरा है, उसे बचा लें. इसके बाद उसका फोन कट गया.
अगले दिन मिला शालू का शव
अगले ही दिन सुबह गुरुदेव पैलेस क्रॉसिंग के पास शालू का शव पड़ा मिला था. शालू के परिवार ने शिवम बांगरू सहित चार लोगों पर अपहरण कर हत्या किए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जूही और रावतपुर थाना पुलिस शालू हत्याकांड की जांच में जुटी हुई थी.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया. जब उनसे पूछताछ की तो लव ट्रायंगल की बात सामने आई. तीनों ने पुलिस को बताया कि शिवम और शालू अच्छे दोस्त थे. शिवम की गर्लफ्रेंड को शालू भी पसंद करता था.

मुंबई में अब तक 85 लोगों ने गंभीर बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में पैसिव यूथेनेशिया के लिए अपनी सहमति जताई है. शिवसेना (यूबीटी) के बीएमसी समूह नेता अमेय घोले ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 जनवरी 2023 के निर्देशों के अनुसार स्थानीय निकायों के लिए ‘एडवांस मेडिकल डायरेक्टिव’ (AMD) या ‘लिविंग विल’ को स्वीकार करना, सुरक्षित रखना और प्रबंधित करना अनिवार्य है. लिविंग विल एक लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें व्यक्ति पहले से यह तय करता है कि भविष्य में गंभीर स्थिति में वह किस तरह का इलाज लेना या न लेना चाहता है. इस पहल से लोगों में अपने चिकित्सा अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है.

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान संघर्ष के असर ने कश्मीर के वसंत पर्यटन पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. श्रीनगर के बादामवारी और ट्यूलिप गार्डन में फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, लेकिन पर्यटकों की संख्या उम्मीद से कम नजर आ रही है. भू-राजनीतिक अस्थिरता और ऊर्जा संकट की आशंका के चलते कई पर्यटक अपनी यात्रा टाल रहे हैं, जिससे पर्यटन कारोबार को झटका लगा है. इससे कश्मीर में पर्यटन से जुड़े व्यवसाय को नुकसान पहुंचा है.

मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन... उखरूल में 6 अवैध बंकर ध्वस्त, हिंसा रोकने के लिए बड़ी तैनाती
मणिपुर के उखरूल जिले में सुरक्षाबलों ने 6 अवैध बंकर ध्वस्त कर दिए हैं. लितान इलाके में कुकी और नागा समुदायों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह बड़ा एक्शन लिया गया है. क्या है पूरा मामला? जानने के लिए पढ़ें ये पूरी कहानी.










