
Gen Bipin Rawat last Rites Live Updates: आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
ABP News
Chopper Crash Live Updates: जब देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का शव तिरंगे में लिपटे हुए राजधानी दिल्ली पहुंचा तो माहौल गमगीन था.
CDS Bipin Rawat Death News Live Updates: तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार यानी 8 दिसंबर की दोपहर हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था. इस हेलिकॉप्टर में उस वक्त देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी अपनी पत्नी मधुलिका के साथ मौजूद थे. दरअसल बुधवार को सीडीएस, जनरल बिपिन रावत अपनी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों के साथ नीलगिरि हिल्स के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के स्टाफ कोर्स के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करने जा रहे थे. इसी दौरान तमिलनाडु के कुन्नूर के पास सैन्य हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें मौजूद 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई.
वहीं कल यानी गुरुवार को बिपिन रावत और उनकी पत्नी के पार्थिव शरीर को मिलिट्री विमान से दिल्ली लाया गया था. जब देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का शव तिरंगे में लिपटे हुए राजधानी दिल्ली पहुंचा तो माहौल गमगीन था. हर कोई देश के सबसे बड़े सैन्य अफसर खो देने का गम मना रहा था. आतंक के खिलाफ उनके आक्रामक रवैये ने उनकी अंतिम विदाई पर लोगों के आंसू नहीं रुकने दिए.













