
Gautam Gambhir vs Rohit Sharma: 'तुम लोग जाग रहे हो या नहीं ...', हार के बाद ड्रेसिंग रूम में तमतमाए गंभीर, देखते रह गए कोहली-रोहित
AajTak
Gautam Gambhir vs Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम में फिलहाल कुछ ठीक नहीं लग रहा है. गौतम गंभीर की टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ियों के साथ 'अनबन' चल रही है. दरअसल, ये सब भारतीय टीम की वर्तमान हालात के कारण हुआ है. गंभीर ने हाल में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लताड़ा.
Gautam Gambhir vs Rohit Sharma: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट सिडनी में 3 जनवरी से होना है. सिडनी में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 4:30 पर होना है. पर इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया से जुड़ा ड्रेसिंग रूम विवाद सुर्खियों में हैं. हालांकि इन सबके बीच भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर, कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान जसप्रीत बुमराह पिच का निरीक्षण करते हुए नजर आए.
लेकिन इन सबके बीच रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ कि गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन के बाद जमकर लताड़ लगाई. इस दौरान टीम इंडिया के सीनियर्स खिलाड़ी रोहित-कोहली समेत कई अन्य देखते रह गए. एक शीर्ष सूत्र ने ' आजतक' को बताया- मैच के ठीक बाद गंभीर ने टीम के आकलन के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित पूरी टीम से कड़े स्वर में बातचीत की, वह कहना चाहते थे, 'तुम लोग जाग रहे हो या नहीं... बहुत हो गया है.'
उन्होंने कहा, 'इतने समय से मैं कुछ बोल नहीं रहा हूं तो इसका मतलब यह नहीं कि तुम (टीम इंडिया के सदस्य) ग्रांटेड लो सब कुछ'. हालांकि, उनका स्पीच पूरी तरह से टीम की बेहतरी पर केंद्रित था.
गंभीर का स्पीच उन सभी के लिए एक स्पष्ट संकेत था जो सीरीज में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत द्वारा 20.4 ओवरों में 7 विकेट गंवाने और मेलबर्न टेस्ट ऑस्ट्रेलिया को सौंपने के तुरंत बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को ड्रेसिंग रूम में पूरी टीम के लिए कुछ कड़े शब्द कहे.
गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए कड़े तेवर... हेड कोच गौतम गंभीर ने 2 जनवरी (गुरुवार) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जैसी बातें कहीं उससे पता चलता है कि टीम इंडिया में कुछ तो गड़बड़ हैं. गंभीर ने कहा कि ड्रेसिंग रूम की 'बहस' सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए और उन्होंने खिलाड़ियों से 'ईमानदारी' से बातचीत की क्योंकि प्रदर्शन ही उन्हें टीम में रख सकता है. गौतम गंभीर ने कहा, 'जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भातीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. केवल एक चीज जो आपको वहां बनाए रखती है वह है प्रदर्शन. कोच और खिलाड़ी के बीच बहस ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए. ड्रेसिंग रूम में कोई भी बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए.'

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.








