
Gautam Gambhir PC: सिडनी टेस्ट से पहले गौतम गंभीर और टीम इंडिया के प्लेयर्स में तनातनी, हेड कोच ने कप्तान रोहित के 'सेलेक्शन' पर दिया ये बयान
AajTak
Gautam Gambhir PC: सिडनी टेस्ट से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसी बातें कहीं. जिससे ऐसा लगता है कि टीम के अंदर माहौल कुछ सही नहीं है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है. अब सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी (शुक्रवार) से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाना है. भारतीय समयानुसार यह मुकाबला सुबह 5 बजे से शुरू होगा.
गंभीर ने खिलाड़ियों को दी नसीहत
सिडनी टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान गंभीर ने कुछ ऐसी बातें कहीं. जिससे ऐसा लगता है कि टीम के अंदर माहौल कुछ सही नहीं है.
गौतम गंभीर ने कहा, 'जब तक ड्रेसिंग रूम में ईमानदार लोग हैं, भातीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है. केवल एक चीज जो आपको वहां बनाए रखती है वह है प्रदर्शन. कोच और खिलाड़ी के बीच बहस ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए. ड्रेसिंग रूम में कोई भी बातचीत ड्रेसिंग रूम में ही रहनी चाहिए.'
गौतम गंभीर कहते हैं, 'सब कुछ ठीक है, हम कल विकेट को देखेंगे और अंतिम एकादश की घोषणा करेंगे. ड्रेसिंग रूम में ईमानदारी जरूरी है. यह एक टीम गेम है और आप सभी इसे स्वीकार करते है. ये सिर्फ रिपोर्ट हैं, सच्चाई नहीं. मुझे किसी रिपोर्ट पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है. ईमानदारी महत्वपूर्ण है, हम आगे बढ़ना चाहते हैं और कुछ अच्छी चीजें हासिल करना चाहते हैं.'

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











