
Gautam Gambhir on Rohit Sharma: 'रोहित शर्मा को कप्तानी दी जानी चाहिए', टी20 वर्ल्ड कप से पहले गौतम गंभीर का बड़ा बयान
AajTak
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन के बावजूद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम खिताब नहीं जीत सकी थी. टूर्नामेंट के बाद अब टी20 की कमान सूर्यकुमार यादव और वनडे की कमान केएल राहुल को सौंप दी है. मगर जून 2024 में होने वाले 20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित को कप्तानी देने की मांग उठी है. इसका समर्थन पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर भी करते हैं...
Gautam Gambhir on Rohit Sharma: भारतीय टीम ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने शुरुआती सभी 10 मैच जीते थे और विजयरथ पर सवार होते हुए फाइनल में एंट्री की थी. यहां भी टीम से खिताब जीतने की पूरी उम्मीद थी.
मगर फाइनल मुकाबले में पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया था. इसके बाद भारतीय टीम ने अपने घर में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया है.
गंभीर ने भी माना रोहित को कप्तानी देनी चाहिए
अब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टी20, 3 वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. इसके लिए टी20 में सूर्या और वनडे में केएल राहुल को कप्तानी सौंपी है. जबकि टेस्ट में रोहित ही कमान संभाल रहे हैं. अगले साल यानी जून 2024 में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप भी खेलना है.
ऐसे में एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपने की मांग उठने लगी है. फैन्स समेत कई दिग्गजों ने इसकी पैरवी की है. इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी इसको लेकर अहम बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यदि रोहित शर्मा अच्छे फॉर्म में हैं और शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, तो मेरा मानना है कि उन्हें कप्तानी सौंप देनी जानी चाहिए.
'रोहित को बुरा कप्तान नहीं कह सकते'













