
Galaxy S23 Ultra Review: सेग्मेंट का बेस्ट? नेक्स्ट लेवल कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस
AajTak
Samsung Galaxy S23 Ultra Review: सैमसंग का फ्लैगशिप इस बार क्या कमाल कर रहा है? ये प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसकी कीमत भी 1 लाख के ऊपर है. इसलिए जाहिर है ये फोन हर किसी के लिए नहीं है. इस फोन को यूज करने के बाद मुझे कैसे लगा आपको इस रिव्यू में बताता हूं.
Samsung का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra है.. ऐसा कंपनी का दावा है. दावे में कितनी सच्चाई है? पिछले साल से Samsung ने Note सीरीज़ ख़त्म कर दिया, लेकिन Note अभी भी ज़िंदा है… ‘Ultra’ की शक्ल में.
बात चाहे Galaxy S22 Ultra की हो या फिर लेटेस्ट फ़्लैगशिप Galaxy S23 Ultra की… ये फ़ोन क्रॉसओवर की तरह हैं जहां आपको सैमसंग का फ़्लैगशिप एक्सपीरिएंस मिलता है और साथ ही Note की कमी भी नहीं खलती.
Galaxy S23 Ultra देखने में कमोबेश Galaxy S22 Ultra जैसा ही लगता है. ज़्यादा नज़दीक से नहीं देखें तो आप Galaxy S22 Ultra और Galaxy S23 Ultra में फर्क भी मुश्किल से ही कर पाएँगे.
ये एंड्रॉयड स्मार्टफोन है और अगर आपको iOS और ऐपल के प्राइवेसी फोकस्ड होने से कोई खास लगाव नहीं है तो यकीनन ये फोन लेटेस्ट iPhone से कई मायनों में बेहतर साबित होगा. क्योंकि अगर अब भी आपको लगता है कि iPhone से बेटर कोई फोन नहीं होता तो इस फोन को यूज करने के बाद आपका ये भ्रम टूटेगा. वो कैसे? रिव्यू में बताता हूं.
बहरहाल, इस बार रियर पैनल पर दिए गए कैमरा रिंग बेहतरीन और सॉलिड बिल्ड वाले लगते हैं. लेंस के चारों तरफ़ एक रिंग फ़ॉर्म होती है जो देखने में अच्छे लगते हैं. फ़ोन होल्ड करने में अब ज़्यादा बेटर है, क्योंकि साइड कर्व्ड नहीं हैं, बल्कि मिक्स्ड हैं. ना फ़्लैट ना कर्व्ड है.
फ़ोटोज़ देख कर डिज़ाइन का आपको पूरा अंदाज़ा हो जाएगा. बिल्ड क्वॉलिटी और डिज़ाइन अच्छा है और ये फ़ोन प्रीमियम लगता है. इसमें कोई कमी नहीं है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











