
G7 Summit: ब्रिटेन और फ्रांस भी दुनिया को दान करेंगे वैक्सीन, अमेरिका 50 करोड़ डोज देने का कर चुका है एलान
ABP News
ब्रिटेन में जी-7 देश के नेता एकत्रित हुए है. इस शिखर सम्मेलन में धनी देशों के इस ग्रुप के नेताओं द्वारा कम आय वाले देशों के लिए टीके की कम से कम एक अरब डोज शेयर करने के लिए प्रतिबद्धता जताए जाने की उम्मीद है. दक्षिण-पश्चिम ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 50 करोड़ खुराक और जॉनसन ने कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ खुराक शेयर करने की प्रतिबद्धता जतायी है.
कारबिस बेः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कार्बिस बे में जी-7 शिखर सम्मेलन में ग्रुप के नेताओं का स्वागत किया. कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार ये नेता एक स्थान पर एकत्रित हुए हैं. इन नेताओं की चर्चा में कोरोना वायरस का मुद्दे के प्रमुखता से छाये रहने की उम्मीद थी. साथ ही धनी देशों के इस ग्रुप के नेताओं द्वारा संघर्षरत देशों के लिए टीके की कम से कम एक अरब डोज शेयर करने के लिए प्रतिबद्धता जताए जाने की उम्मीद थी. दक्षिण-पश्चिम ब्रिटेन में जी-7 शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने 50 करोड़ खुराक और जॉनसन ने कोविड-19 रोधी टीके की 10 करोड़ खुराक शेयर करने की प्रतिबद्धता जतायी. इस शिखर सम्मेलन का मुख्य जोर कोविड-19 से उबरने पर होगा. वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी नई जान आने की उम्मीद बाइडन ने कहा, ‘‘हम अपने वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर दुनिया को इस महामारी से बाहर निकालने में मदद करने जा रहे हैं. ’’ जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान भी शामिल हैं. उन्होंने कहा, ‘‘अपने वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर हम इस वैश्विक महामारी से दुनिया को छुटकारा दिलाने के लिए काम करेंगे.’’ नेताओं की यह बैठक कारबिस बे के एक रिजॉर्ट में हो रही है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था में भी नई जान आने की उम्मीद है.More Related News













