
'G-7 हो सकता है तो BRICS क्यों नहीं...', जयशंकर ने यूरोप में सुनाई दो टूक
AajTak
विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मंचों पर भारत के पक्ष को मुखर तरीके से रखने के लिए जाने जाते हैं. एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही काम किया है और वो भी एक यूरोपीय देश में बैठकर. एस जयशंकर ने भारत, चीन, रूस जैसे देशों के संगठन ब्रिक्स पर सवाल उठाए जाने का तीखा जवाब दिया है.
अपनी बेबाकी और हाजिरवाबी के लिए मशहूर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों को एक बार आईना दिखाने का काम किया है. गुरुवार को यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के शहर जेनेवा में बोलते हुए उन्होंने इस तर्क को खारिज किया कि रूस, चीन और भारत जैसे देशों का संगठन BRICS गैर जरूरी संगठन है.
दरअसल, उनसे सवाल किया गया कि जी-20 में पहले से ही ब्रिक्स के सभी देश शामिल थे तो फिर नए संगठन की जरूरत क्यों पड़ी. इस सवाल पर विदेश मंत्री ने अमेरिका समेत पश्चिमी देशों के संगठन जी-7 का हवाला देते हुए कहा कि जी-20 के रहते हुए जब ये ब्लॉक बन सकता है तो ब्रिक्स क्यों नहीं. साथ ही उन्होंने कहा कि आप लोगों यानी जी-7 के देशों ने किसी अन्य देश को अपने ब्लॉक में आने की अनुमति नहीं दी इसलिए भारत जैसे देशों ने अपना नया ब्लॉक ही बना लिया.
एस. जयशंकर ने यह बात थिंक टैंक जेनेवा सेंटर फॉर सिक्योरिटी पॉलिसी में राजदूत जीन-डेविड लेविटे के साथ बातचीत में कही.
ब्रिक्स की स्थापना 2009 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने मिलकर की थी जिसमें बाद में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल हो गया था. इस साल जनवरी में, पांच नए देश - ईरान, सऊदी अरब, मिस्र, यूएई और इथियोपिया - इस समूह में शामिल हुए. ग्लोबल जीडीपी में ब्रिक्स देशों का हिस्सा 27%है.
BRICS क्लब क्यों?
जीन-डेविड लेविटे ने विदेश मंत्री से पूछा कि जब पहले से ही जी-20 ब्लॉक था तो एक नए क्लब ब्रिक्स की जरूरत क्या पड़ी? जवाब में एस जयशंकर ने तीखे तेवर में कहा, 'क्लब क्यों? क्योंकि एक और क्लब था.... इसे G7 कहा जाता था और आप किसी और को उस क्लब में शामिल नहीं होने देंगे. इसलिए, हमने अपना खुद का क्लब बनाया.'

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.









