
France: फ्रांस के दोबारा राष्ट्रपति होंगे मैक्रों, प्रतिद्वंदी उम्मीदवार के समर्थकों से कही ये बात
AajTak
इमैनुअल मैक्रों एक बार फिर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में मैक्रों ने धुर दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन को हराया. मैक्रों को जहां 58% वोट मिले वहीं पेन को सिर्फ 42 फीसदी ही वोट मिले. इस जीत के बाद मैक्रों लगातार दूसरी बार फ्रांस के राष्ट्रपति बनेंगे. जीत के बाद मैक्रों एफिल टॉवर के पास पार्क में इकट्ठे अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे. असली नतीजे से पहले जनमत सर्वेक्षणों से ही साफ हो गया था मैक्रों की जीत तय है. कोविड-19 और यूक्रेन जंग जैसे वैश्विक संकट से उनके निपटने की कोशिशों की तारीफ की गई थी. देखें ये वीडियो.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










