
Force Gurkha: मर्सिडीज का इंजन... धांसू फीचर्स! लॉन्च हुआ THAR का सबसे बड़ा कॉम्पटीटर, कीमत है इतनी
AajTak
Force Gurkha को कंपनी ने 5-डोर और 3-डोर, दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. बाजार में आने के बाद ये एसयूवी मुख्य रूप से Mahindra THAR को टक्कर देगी. हालांकि अभी थार 5-डोर के लॉन्च का इंतज़ार है. मर्सिडीज बेंज के इंजन से लैस इस एसयूवी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं.
Force Gurkha 5-Door and 3 Door Launched In India: फोर्स मोटर्स ने आखिरकार अपने मशहूर ऑफरोडिंग एसयूवी Force Gurkha को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस एसयूवी को कंपनी ने 5-डोर और 3-डोर, दोनों वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसके पांच दरवाजों वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 18 लाख रुपये और तीन दरवाजों वाले वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
नई Force Gurkha की बुकिंग पहले ही बीते 29 अप्रैल से शुरू हो चुकी है. जिसे इच्छुक ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट और अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से बुक कर सकते हैं. फोर्स मोटर्स का कहना है कि, इस एसयूवी की टेस्ट ड्राइव इसी सप्ताह और डिलीवरी महीने के मध्य से शुरू करने की योजना है. कंपनी ने इस एसयूवी में कई बड़े बदलाव किए हैं जो कि इसे पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा बेहतर बनाते हैं.
THAR से होगा मुकाबला:
मौजूदा समय में फोर्स गुरखा सीधे तौर पर महिंद्रा थार को टक्कर देगा. हालांकि थार अभी केवल थ्री-डोर वेरिएंट में ही आती है. इस साल अगस्त महीने में थार 5-डोर को लॉन्च करने की योजना है. THAR पेट्रोल इंजन में टू-व्हील ड्राइव और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है. जबकि Gurkha केवल डीजल मैनुअल और बतौर स्टैंडर्ड फोर व्हील ड्राइव (4WD) वेरिएंट में आता है.
लुक और डिज़ाइन:
एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई बड़े बदलाव के साथ नई Force GURKHA को तीन दरवाजों (3 Door) और पांच दरवाजों (5 Door) दोनों वेरिएंट्स में पेश किया गया है. नई Force Gurkha को कंपनी ने कई अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारा है. जिसमें ग्रीन, रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर शामिल हैं. 5 Door वेरिएंट लुक और डिज़ाइन के मामले में 3 Door वेरिएंट जैसा ही है. हालांकि ये साइज में बड़ा है और इसके केबिन में ज्यादा स्पेस के साथ ही बेहतर सीटिंग कैपिसिटी मिलती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












