
Flipkart पर इस 43-इंच वाले 4K एंड्रॉयड TV पर मिल रही है बड़ी छूट, ऑफर 6 जून तक
AajTak
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Thomson ने फ्लिपकार्ट पर 4 से 8 जून तक एक सेल का आयोजन किया है. इस दौरान कंपनी अपने कई स्मार्ट TV मॉडल्स पर छूट दे रही है. वहीं, 6 जून तक कंपनी अपने 43-इंच साइज वाले स्मार्ट TV बंपर डिस्काउंट दे रही है.
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Thomson ने फ्लिपकार्ट पर 4 से 8 जून तक एक सेल का आयोजन किया है. इस दौरान कंपनी अपने कई स्मार्ट TV मॉडल्स पर छूट दे रही है. वहीं, 6 जून तक कंपनी अपने 43-इंच साइज वाले स्मार्ट TV बंपर डिस्काउंट दे रही है. आइए आपको बताते हैं कि थॉमसन के किसी TV पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट पर Thomson के जितने टीवी मॉडल्स पर छूट दी जा रही है. उनमें से सबसे बड़ी छूट 43 OATHPRO 2000 मॉडल पर मिल रही है. ग्राहक 4 जून से 6 जून तक इस स्मार्ट TV को फ्लिपकार्ट पर 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं. बाकी दिनों पर इस स्मार्ट TV की कीमत 29,999 रुपये रहती है. यानी अभी ग्राहक इसे 5,000 रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं. साथ ही फ्लिपकार्ट पर इस TV पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज डिस्काउंट जैसे और भी ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसके फीचर्स की बात करें तो ये स्मार्ट TV एंड्रॉयड TV 10 OS पर चलता है. इसमें इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट मिलता है. इस 4K टीवी में Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube जैसे ऐप्स प्री-लोडेड मिलते हैं. इसका ऑडियो आउटपुट 30W का है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











