
Flipkart का नया शॉपिंग फीचर लॉन्च, खरीदने से पहले 3D में देख सकेंगे सामान, ऐसे करें यूज
AajTak
Flipkart पर शॉपिंग एक्सपीरिएंस को बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने AR बेस्ड फीचर की घोषणा की है. ई-कॉमर्स पर AR Flipkart कैमरा के साथ दिया जाएगा. इससे यूजर्स किसी भी सामान को खरीदने से पहले इसे एक्सपीरिएंस कर सकेंगे.
Flipkart पर शॉपिंग एक्सपीरिएंस को बढ़ाया जा रहा है. इसके लिए कंपनी ने AR बेस्ड फीचर की घोषणा की है. ई-कॉमर्स पर AR Flipkart कैमरा के साथ दिया जाएगा. इससे यूजर्स किसी भी सामान को खरीदने से पहले इसे एक्सपीरिएंस कर सकेंगे. Flipkart के अनुसार ये फीचर इस टाइम काफी उपयोगी होगा जब आप फर्नीचर, सामान या बड़े एप्लायंसेज को मंगवाना चाहते हैं. इससे वो प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके साइज, फिट और ओवरऑल लूक को किसी स्पेस में देख सकेंगे. ये फीचर सिर्फ बड़े ऑब्जेक्ट के लिए ही नहीं होगा. Flipkart Camera का यूज करके यूजर्स ब्यूटी कैटेगरी को भी देख सकते हैं. इससे बायर्स प्रोडक्ट को एक्सपीरिएंस कर सकेंगे कि वो उनके फेस पर कैसे दिखेगा. आपको बता दें कि AR डेमो फिलहाल सिर्फ बड़े एप्लायंसेज और फर्नीचर के लिए ही उपलब्ध है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












