
Fire in jhandewalan: झंडेवालान साइकिल मार्केट में लगी आग, देखें दुकानों का हुआ क्या हाल
AajTak
दिल्ली में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अब दिल्ली के झंडेवालान साइकिल बाजार में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक वीडियोकॉन टावर के पास शॉप नंबर 39 ए के गोदाम में दोपहर करीब 2 बजे आग लग गई. आग की चेपट में आने से 10 दुकानें जलकर राख हो गई हैं. बहरहाल सूचना मिलते ही दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया है. वहीं मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल की केवल 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. बाकी गाड़ियां काफी देर से आईं, जिससे लोगों का करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया है. देखें इस वीडियो में.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












