
FIFA World Cup 2022: 'हमारी आवाज को रोका जा रहा...', फीफा के इस फैसले पर भड़का जर्मनी
AajTak
कतर में चल रहा फीफा वर्ल्ड कप खेल से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है. अब फीफा के एक फैसले का विरोध जताते हुए जर्मनी के खिलाड़ियों ने जापान के खिलाफ मैच से पहले अपने चेहरे मुंह ढक लिए. इसके पीछे की वजह 'वन लव' आर्म बैंड है जिसे फीफा ने मैच के दौरान पहनने की इजाजत नहीं दी है.
कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसी कड़ी में जर्मनी की टीम के खिलाड़ियों ने बुधवार (23 नवंबर) को जापान के खिलाफ मैच से पहले फोटो सेशन के दौरान अपने मुंह ढक लिए. जर्मनी टीम के खिलाड़ी 'वन लव' आर्म बैंड नहीं पहनने देने के फैसले का विरोध कर रहे थे.
गौरतलब है कि फुटबॉल की सर्वोच्च संचालन संस्था फीफा ने कहा था कि अगर कोई खिलाड़ी वन लव आर्म बैंड पहनकर मैदान पर उतरता है तो उसके खिलाफ तुरंत येलो कार्ड दिखाया जाएगा. 'वन लव' आर्मबैंड को अल्पसंख्यक समूहों (एलजीबीटी+ समुदाय) के साथ एकजुटता दिखाने के लिए बनाया गया है.
जर्मनी ने 'वन लव' आर्मबैंड नहीं पहनने देने के फैसले पर कड़ा ऐतराज जताया है. जर्मनी ने कहा, 'यह राजनीतिक बयान देने के बारे में नहीं था. मानव अधिकारों से समझौता नहीं किया जा सकता है. यह माना जाना चाहिए, लेकिन अभी भी ऐसा नहीं है. इसलिए यह संदेश हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण है. हमें आर्मबैंड से वंचित करना हमारी आवाज को रोकने जैसा है. हम अपने स्टैंड पर कायम हैं.'
It wasn’t about making a political statement – human rights are non-negotiable. That should be taken for granted, but it still isn’t the case. That’s why this message is so important to us. Denying us the armband is the same as denying us a voice. We stand by our position. pic.twitter.com/tiQKuE4XV7
फीफा वर्ल्ड कप से पहले सात टीम के कप्तानों ने आर्मबैंड पहनने की योजना बनाई थी. इन सात टीमों में एक इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन भी शामिल थे, जिन्हें ईरान के खिलाफ आर्मबैंड पहनकर मैदान उतरना था. लेकिन इंग्लैंड-ईरान मुकाबले से पहले ही फीफा ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि ऐसा करने वाले खिलाड़ियों को तुरंत पीला कार्ड दिखाया जाएगा. नतीजतन हैरी केन मैदान में बिना बैंड पहनकर उतरे. फीफा के फैसले की आलोचना करने वालों में जर्मनी के कोच हेंसी फ्लिक और फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष बर्न्ड न्यूएनडॉर्फ भी शामिल हैं.
जर्मनी को मिली अप्रत्याशित हार

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









