Feet disease: ठंडे तलवे-पीले नाखून, पैरों के ये 6 लक्षण हो सकते हैं बीमारी का संकेत
AajTak
जूते और मोजे पहनने की वजह से हम पैरों पर सबसे कम ध्यान देते हैं लेकिन कुछ खास चीजों को आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पैरो में आम सी दिखने वाली कुछ चीजें किसी बीमारी का भी संकेत हो सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
पैर आपके शरीर में बीमारियों के गढ़ को उजागर कर सकते हैं. जूते और मोजे पहनने की वजह से हम पैरों पर सबसे कम ध्यान देते हैं, लेकिन इनकी कुछ खास बातें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पैरो में दिखने वाले साधारण से लक्षण किसी बीमारी का संकेत भी हो सकत हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. फटी एड़ियां- आमतौर पर फटी एड़ियां बाम या क्रीम से ठीक हो जाती हैं. ऑस्ट्रेलिया के फुटकेयर ब्रांड फ्लेक्सिटोल के एक्सपर्ट ने 'द सन' वेबसाइट को बताया कि आमतौर पर लोग फटी एड़ियों को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर इनका इलाज नहीं किया गया तो दर्द बहुत बढ़ सकता है. कुछ मामलों में एड़ियां इतनी अंदर से फट जाती हैं कि इनमें से खून आने लगता है. एक्सपर्ट का कहना है कि पैरों का जमीन से सीधा संपर्क रहता है. जमीन पर नंगे पांव चलने या फिर पैरों के पसीने से बैक्टीरिया आसानी से फटी एड़ियों में चले जाते हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. पहले से किसी बीमारी खासतौर से डायबिटीज वाले लोगों में स्किन की बीमारी या इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












