
FD से अच्छा इन 3 सरकारी योजनाओं में लगाए पैसा, फिर मौज में कटेगी जिंदगी!
AajTak
पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत चलाई जाने वाली कई सरकारी योजनाएं आज के समय में फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा रिटर्न दे रही हैं. साथ ही इनमें कई और लाभ मिलते हैं.
अपना सपना पूरा करने और रिटायरमेंट पर जिंदगी सही से चलती रहे, इसके लिए लोग तरह-तरह के फाइनेंशियल प्लानिंग कर रहे हैं. कोई शेयर मार्केट में पैसा लगा रहा है तो कोई बॉन्ड या फिर गोल्ड में पैसा निवेश कर रहा है. वहीं एक समुदाय ऐसा भी है, जो रिस्क नहीं लेना चाहता और इस वजह से वह बैंक की FD योजनाओं में पैसा निवेश कर रहा है. लेकिन वह कुछ सरकारी योजनाओं के बारे में शायद नहीं जानता, जो आज के समय में एफडी से भी ज्यादा रिटर्न दे रही हैं.
आज हम आपको 3 ऐसे ही सरकारी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एफडी की तुलना में मोटा रिटर्न देते हैं. साथ ही इसमें रिस्क भी ना के बराबर है. इसके अलावा, टैक्स बेनिफिट भी उठा सकते हैं. ये योजनाएं पोस्ट ऑफिस के तहत संचालित हैं.
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक सेफ और गारंटीड रिटर्न विकल्प है, जो सरकार के स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत चलाई जाती है. इसमें ब्याज दर करीब 7.7% मिलती है और टैक्स सेविंग का फायदा भी मिलता है. छोटे निवेशकों के लिए यह बेहतर स्कीम मानी जाती है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF) यह योजना भी पोस्ट ऑफिस के तहत स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत संचालित है और सबसे पॉपुलर योजनाओं में से एक है. इसमें लॉन्गटर्म में एक मोटा पैसा बन सकता है. इसमें 7.1 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया जाता है. इसमें बिना रिस्क् आप 15 साल तक निवेश कर सकते हैं, जिसे बाद में 25 साल तक बढ़ा सकते हैं. साथ ही सालाना 80C के तहत 1.5 लाख रुपये की टैक्स सेविंग भी कर सकते हैं.
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पोस्ट ऑफिस की एक पॉपुलर योजना सुकन्या समृद्धि के तहत मोटा लाभ मिलता है . यह योजना 10 साल से कम बच्चियों के नाम पर शुरू किया जाता है. 15 साल तक इस योजना में निवेश करना होता है और बच्ची के 21 साल की आयु पूरा होने के बाद यह अकाउंट मैच्योर होता है, जिसके बाद पूरा अमाउंट निकाला जा सकता है. इस योजना के तहत 8.2 फीसदी का तगड़ा ब्याज दिया जाता है. एक परिवार में अधिकतम दो बच्चियों के नाम पर ये अकाउंट खोला जा सकता है. वहीं जुड़वा होने पर 3 अकाउंट ओपेन हो सकते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









