
FAU-G पर जल्द आने वाला है टीम डेथ मैच मोड, ट्रेलर जारी कर दिया गया है
AajTak
इंडियन मोबाइल गेम FAU-G लगातार चर्चा में बना हुआ है. FAU-G को लेकर अनाउंस होने के बाद से ही ये चर्चा में बना हुआ है. इसे भारतीय सेना पर केन्द्रित करके बनाया गया है. अब इस गेम में एक बड़ा अपडेट आ रहा है.
इंडियन मोबाइल गेम FAU-G लगातार चर्चा में बना हुआ है. FAU-G को लेकर अनाउंस होने के बाद से ही ये चर्चा में बना हुआ है. इसे भारतीय सेना पर केन्द्रित करके बनाया गया है. अब इस गेम में एक बड़ा अपडेट आ रहा है. सिंगल प्लेयर स्टोरीलाइन मोड के साथ लॉन्च हुआ ये गेम अब टीम डेथमैच मोड के साथ आ रहा है. गेम में अपडेट को लेकर काफी पहले ही बताया जा चुका था. इसको लेकर FAU-G होमपेज पर कमिंग सून लिखा हुआ था. गेम के डेवलपर्स Ncore Games ने अब टीम डेथमैच के ट्रेलर को रिलीज किया है. इससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि टीम डेथ मैच मोड में हमें क्या देखने को मिल सकता है. FAU-G गेम के डेथमैच ट्रेलर का काफी इंटरेस्टिंग बनाया गया है. ट्रेलर आपको Call of Duty Mobile या PUBG Mobile का फील देता है. इस मोड में 4 से 5 प्लेयर्स की एक टीम दूसरे टीम से बैटल करेंगे. इसके लिए कई मैप्स दिए जा सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












