
Father's Day 2022: पिता-पुत्र के बीच दूरी बना देती हैं ये बातें! जरूर रखें ध्यान
AajTak
Father's Day 2022: फादर्स डे 19 जून 2022 को सेलिब्रेट किया जा रहा है. कुछ बातें हर पिता-पुत्र के बीच दूरियां पैदा कर देती हैं जिससे समय के साथ कड़वाहट बढ़ने लगती है. अब वे कौन सी बातें हैं? इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Father's Day 2022: मां भले ही बच्चे को जन्म देती है लेकिन उस बच्चे को दुनिया को दिखाने का काम पिता ही करता है. बचपन में बच्चा मस्ती करते हुए पिता के साथ खेलता है, मस्ती-मजाक करता है और पिता भी उसकी हर इच्छा को पूरी करते हैं. भारतीय कल्चर में पिता को हमेशा काफी सख्त दिखाया जाता है जिस कारण मान लिया जाता है कि हर पिता सख्त होते हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हर पिता अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं. हां, ये हो सकता है वो उतना खुलकर अपनी फीलिंग बच्चों को न बता पाएं लेकिन हर पिता अपने बच्चे की सफलता पर खुश होता है और बच्चे के दुख में दुखी.
कई परिवारों में देखा जाता है, जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे पिता और पुत्र के बीच दूरियां बढ़ना शुरू हो जाती हैं. कई बार तो बच्चे अपने पिता से खुलकर बात तक नहीं कर पाते. दरअसल, कुछ ऐसी बातें हैं जो पिता-पुत्र के रिलेशन में कड़वाहट पैदा करती हैं इसलिए उन पर ध्यान देना जरूरी है. अगर आपको लगता है कि इन बातों के कारण ही रिश्ते में कड़वाहट है तो इस फादर्स डे पर उन्हें दूर करें.
1. सुबह जल्दी ना उठना
इस बात से हर कोई काफी अच्छी तरीके से वाकिफ होगा कि पिता सुबह जल्दी उठने को कहते हैं. वहीं अगर वे गुस्से में होते हैं तो इस बारे में उन्हें कभी भी डांट सुनने को मिल जाती होगी. बेटों को यह बात समझनी होगी कि पिता को आपकी नींद से समस्या नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि आप सुबह जल्दी उठें, एक्सरसाइज करें, पढ़ाई करें. क्योंकि सुबह एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहेगा और पढ़ाई करने से बुक्स अच्छी तरह से याद हो जाती है. इसलिए कभी भी पिता की इस बात का बुरा ना मानें कि वो सुबह देर तक सोने ही नहीं देते.
2. पिता का अधूरा सपना
आपने देखा होगा हर पिता का सपना होता है कि वे अपनी लाइफ में जो ना कर पाए, उनका बेटा करे. उदाहरण के लिए अगर कोई पिता पुलिस में जाना चाहता था और वो किसी कारण से अपना सपना पूरा नहीं कर पाए तो उनका सोचना होता है कि मैं पुलिस में नहीं जा पाया तो क्या हुआ, मैं अपने बेटे को पुलिस ऑफिसर बनाऊंगा. ऐसे कई उदाहरण हमारे समाज में चारों तरफ देखने मिल जाते हैं.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









