
Farmers' Protest: खत्म हुई किसानों की लड़ाई, उठने लगे टेंट, देखें सिंघु बॉर्डर से ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
बताया जा रहा है कि किसानों का आंदोलन आज खत्म हो सकता है. सरकार ने भरोसे के साथ एक हस्ताक्षर वाली चिट्टी किसानों को दे दी है. इस चिट्ठी पर संयुक्त मोर्चा ने विचार किया है. संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक सिंघु बॉर्डर पर चली है. सिंघु कुंडली से किसानों के टेंट हटने लगे हैं. माना जा रहा है कि आज की बैठक के बाद आंदोलन वापसी का ऐलान हो सकता है. सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान अब वापसी का मन बना चुके हैं यही वजह है कि अब टेंट हटाए जा रहे हैं और सामान बांधे जा रहे हैं. धीरे धीरे किसान अब वापस घर की ओर रवाना होंगे. जो किसान यहां बचे हैं उनके लिए आज रात भी लंगर बनाया जायेगा. देखें सिंघु बॉर्डर से ये ग्राउंड रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











