
Farmers Protest: कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा की किसानों से अपील, 'आम जनजीवन न करें बाधित, इससे समाधान नहीं समस्या पैदा होगी'
AajTak
अर्जुन मुंडा ने किसानों से अपील की है कि उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि लोगों के आम जनजीवन को बाधित न किया जाए. आम जनजीवन बाधित होने से समाधान की बजाय समस्या होती है और चीजें अधिक उलझती हैं.
अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच करने पर अड़े किसानों और उनकी मांगों के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा का बयान सामने आया है. अर्जुन मुंडा ने कहा है कि वो पहले ही कह चुके हैं कि सरकार किसान संगठनों के साथ रचनात्मक तरीके से बात करने के लिए हमेशा कोशिश से जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत करने के लिए तैयार है.
इस मसले पर उन्होंने कहा कि किसान संगठनों को यह बात समझना जरूरी है कि जिस कानून की बात की जा रही है, उसके बारे में मौजूदा तरीके से कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है. सरकार बिना सोचे समझे ऐसा कोई कदम नहीं उठा सकती, जिससे बाद के दिनों में लोग बिना सोची समझी स्थिति के बारे में आलोचना करने लगे.
उन्होंने आगे कहा कि ऐसी किसी स्थिति की बजाए हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि पहले चर्चा हो और इसके बाद हम इस मसले पर कोई कदम आगे बढ़ाएं. मुंडा ने किसानों से इस बात को लेकर भी अपील की कि उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि लोगों के आम जनजीवन को बाधित न किया जाए.
उन्होंने किसान से सामान्य लोगों के लिए कठिनाई न पैदा करने की बात कही. उन्होंने आगे कहा कि आम जनजीवन बाधित होने से समाधान की बजाय समस्या होती है और चीजें अधिक उलझती हैं. कृषि मंत्री ने किसान संगठनों से निवेदन करते हुए हुए कहा कि सरकार से संवाद का माहौल बनाए रखें और बातचीत का रास्ता मजबूत करें.
उन्होंने किसान संगठनों से किसी भी प्रकार के राजनीति से प्रेरित न होकर के काम करने की बात कहते हुए कहा कि किसान परिवारों की चिंता सरकार की चिंता है और किसान संगठनों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






