
Facebook Secret Conversation: कैसे काम करता है फेसबुक का सीक्रेट फीचर, जानें डिटेल्स
AajTak
फेसबुक मैसेंजर पर आपको कई बेहतरीन फीचर मिलते हैं. ऐसा ही एक फीचर सीक्रेट कन्वर्सेशन है. इस फीचर की मदद से आप सीक्रेट चैट्स कर सकते हैं और कोई दूसरा आपके मैसेज नहीं पढ़ पाएगा. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर भी ऐड हुआ है, जिसकी वजह से अगर कोई दूसरा यूजर आपके मैसेज का स्क्रीन शॉट लेगा तो आपको इसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा. ध्यान दें कि सीक्रेट कन्वर्सेशन का फीचर सिर्फ Messenger मोबाइल ऐप पर मिलता है. इसका फायदा वेब वर्जन में नहीं मिलेगा. आइए जानते हैं कैसे काम करता है यह फीचर. जानें इस फीचर की डिटेल्स.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.












